Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Cabinet Dicision: 39.44 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बकाया माफ, सरकारी कर्मियों का बढ़ गया 9% महंगाई भत्ता, पढ़ें और क्या मिला?
    Headlines

    Jharkhand Cabinet Dicision: 39.44 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बकाया माफ, सरकारी कर्मियों का बढ़ गया 9% महंगाई भत्ता, पढ़ें और क्या मिला?

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    •  कैबिनेट में 44 प्रस्ताव मंजूर, शहीद सैनिक या अग्निवीर के आश्रित को 10 लाख अनुदान के साथ सरकारी नौकरी भी

    Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 44 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. कैबिनेट ने 200 यूनिट प्रति माह से कम बिजली खपत करनेवाले उपभोक्ताओं का पुराना बकाया माफ करने का फैसला किया है. कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री ऊर्जा खुशहाली योजना’ के तहत हर महीने 200 यूनिट बिजली मुफ्त बिजली पानेवालों का घरेलू बकाया माफ किया जायेगा. इसका लाभ राज्य के 39,44,384 बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा. उन पर बिजली बिल बकाया के रूप में लगभग 3584 करोड़ रुपये बकाया है. मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार के कर्मियों को अपुनरीक्षित वेतनमान (छठा केंद्रीय वेतनमान) के लिए महंगाई भत्ता में नौ प्रतिशत की वृद्धि करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी. एक जनवरी 2024 के प्रभाव से महंगाई दर में वृद्धि की जायेगी. कर्मियों की महंगाई भत्ता दर 230 प्रतिशत से बढ़ा कर 239 प्रतिशत की गयी है
    कैबिनेट ने मिलिट्री ऑपरेशन के दौरान शहीद होनेवाले राज्य निवासी सैनिक या अग्निवीर के पत्नी या आश्रित को विशेष अनुग्रह अनुदान और अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने पर मंजूरी दी. शहीदों के परिजनों को 10 लाख रुपये विशेष अनुग्रह अनुदान के रूप में दिये जायेंगे. साथ ही उनकी पत्नी या एक अश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी प्रदान की जायेगी.
    राज्य के अति कुषोषित छह जिलों में पूर्व से कार्यरत अतिरिक्त पोषण सखियों सह आंगनबाड़ी सेविकाओं को फिर से बहाल करने का निर्णय लिया गया. अतिकुपोषित जिलों धनबाद, दुमका, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा व गोड्डा में कुल 10,388 अतिरिक्त पोषण सखी सह आंगनबाड़ी सेविका कार्यरत थीं. लेकिन, भारत सरकार द्वारा अंशदान बंद करने की वजह से उनको मानदेय नहीं मिल रहा था. पुनर्बहाली के बाद अब राज्य सरकार अपने कोष से उनको मानदेय देगी.
    रसाेइया सह सहायिका को अब 12 माह का मानदेय
    कैबिनेट ने प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइया सह सहायिका को साल में 10 की जगह 12 महीनों का मानदेय उपलब्ध कराने पर सहमति दी. राज्य में कुल 79,286 रसोइया सह सहायिका कार्यरत हैं. उनको मानदेय के रूप में एक हजार रुपये प्रति माह दिया जाता है. रसोइया सह सहायिका को मानदेय देने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31.71 करोड़ रुपये का प्रबंध करने पर स्वीकृति दी.
    कांच के बोतलों के अलावा प्लास्टिक पैक में भी शराब
    मंत्रिमंडल ने देशी व मसालेदार शराब की बिक्री कांच के बोतलों के साथ पारदर्शी प्लास्टिक पैक में भी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. इसके लिए नियमावली में आवश्यक संशोधन करने की अनुमति दी. अब राज्य में देशी व मसालेदार शराब 200, 300 व 600 एमएल के तीन वर्गाें में पैक कर बेची जा सकेगी.

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    dearness allowance of government employees increased by 9% Dues of 39.44 lakh electricity consumers waived off Jharkhand Cabinet Decision
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    May 2, 2026

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद

    May 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :मुसाबनी और बहरागोड़ा में सेवा दल कांग्रेस की बैठक, संगठन विस्तार पर जोर

    May 2, 2026

    Jamshedpur News: मजदूर दिवस के अवसर पर टाटा वर्कस यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज की अध्यक्षता में कमेटी मेंबरों की बैठक आयोजित, बेहतर वेज रिवीजन का डिमांड अध्यक्ष से किए जाने पर हुआ विचार 

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:झामुमो जिला अध्यक्ष बनने के बाद विक्टर सोरेन का भव्य स्वागत, नेताओं से लिया आशीर्वाद

    May 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :रेल यात्री संघर्ष समिति की अहम बैठक रविवार को

    May 2, 2026

    Seraikela Kharsawan news :ईचागढ़ में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, माफियाओं के रास्ते रोकने के लिए खोदे गए ट्रेंच

    May 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group