Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Plane Crash in Chandil Dam: अलकेमिस्ट एविएशन के खिलाफ मृतक इंस्ट्रक्टर के भाई ने भी नीमडीह थाने में दर्ज करायी शिकायत
    Headlines

    Plane Crash in Chandil Dam: अलकेमिस्ट एविएशन के खिलाफ मृतक इंस्ट्रक्टर के भाई ने भी नीमडीह थाने में दर्ज करायी शिकायत

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    jamshedpur.विमान हादसे में मारे गये पटना के इंस्ट्रक्टर जीत शत्रु आनंद के भाई किशोर आनंद ने एक शिकायत अलकेमिस्ट एविएशन के मालिक मृणाल कांति पाल के खिलाफ नीमडीह थाने शिकायत दर्ज करायी है. इससे पहले इसी हादसे को लेकर ट्रेनी पायलट शुभ्रोदीप के पिता की ओर से एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. किशोर आनंद ने अपनी शिकायत में अलकेमिस्ट एविएशन प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाये हैं. बताया गया है कि उनको इस हादसे का बाद अलकेमिस्ट एविएशन की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी ही नहीं दी गयी. इसके अलावा चांडिल में जब वे लोग थे, तब भी परिजनों से मिलने के लिए अलकेमिस्ट एविएशन के प्रोपराइटर मृणाल कांति पाल नहीं आये. उन्होंने बताया है कि उनके भाई मृतक जीत शत्रु आनंद ने उन लोगों को बताया था कि अलकेमिस्ट एविएशन में अव्यवस्था है.

    एविएशन की आेर से सोनारी में विमान का रखरखाव उचित तरीके से नहीं किया जाता है और बहुत सारे सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जाती है. इधर, नीमडीह थाना प्रभारी सनतन तिवारी ने पुष्टि की है कि इस घटना में एक एफआइआर शुभ्रोदीप दत्ता के पिता की ओर से दायर किया गया है. मामले की जांच की जा रही है. इसको लेकर किशोर आनंद की ओर से भी एक शिकायत की गयी है. लेकिन यह एफआइआर नहीं हो सकता है. जांच में इस पत्र और शिकायत को शामिल जरूर किया जायेगा और उन बिंदुओं पर जांच की जायेगी, जो शिकायत पत्र में लिखा गया है. अलकेमिस्ट एविएशन के मालिक मृणाल कांति पाल ने कहा कि हमारे ऊपर जितने आरोप लगाये गये है, वह पूरी तरह निराधार है. जांच के लिए हम पूरी तरह तैयार है. हमारी ओर से हर संभव जांच में सहयोग किया गया है. जहां तक परिजनों का आरोप है तो हम उस पर कोई सफाई देना नहीं चाहते हैं. इधर, चांडिल डैम में विमान के क्रैश करने की घटना को लेकर डीजीसीए की टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है. अब इंजन और अन्य अवशेष को भेजने की तैयारी की गयी है. वहीं, एएआइबी और एयर सेफ्टी समेत तमाम दल ने जांच को बंद कर दिया है. एविएशन के सारे विमानों को सील कर दिया गया है और किसी तरह का फ्लाइ करने पर रोक लगा दी गयी है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    lodged a complaint against Alchemist Aviation at Neemdih police station Plane Crash in Chandil Dam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group