Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jharkhand»ट्रक मालिक को एक करोड़ 44 लाख से अधिक का जुर्माना
    Jharkhand

    ट्रक मालिक को एक करोड़ 44 लाख से अधिक का जुर्माना

    News DeskBy News DeskSeptember 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    प्रतीकात्मक
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. रेलवे अधिनियम से जुड़े एक आपराधिक मामले की सुनवाई करते हुए रांची रेल न्यायिक दंडाधिकारी विजय कुमार यादव की अदालत ने शनिवार को निजी ट्रक मालिक अशोक कुमार कुशवाहा को दोषी पाकर दो वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है. इसके अलावा ट्रक मालिक के खिलाफ रेलवे आवागमन को बाधित करने के एवज में एक करोड़ 44 लाख 30 हजार 231 रुपए का जुर्माना लगाया है. जुर्माना की राशि में सात साल का ब्याज भी शामिल है.

    अशोक कुमार कुशवाहा के खिलाफ वर्ष 2018 में मुरी आरपीएफ थाने में मामला दर्ज कराया गया था. आरोप था कि उसने अपने 14 चक्का ट्रक को मुरी स्थित रेलवे ट्रैक के गेट पर खड़ा कर दिया. इससे रेलवे आवागमन बाधित हो गया था. कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 2019 से प्रारंभ हुई. कोर्ट में सुनवाई के दौरान रेलवे के अभियोजक दिलीप कुमार ने पक्ष रखा. जबकि आरोपित की ओर से अधिवक्ता नीलू ने पक्ष रखा. कोर्ट ने आरोपित ट्रक मालिक को रेलवे अधिनियम की धारा 174 बी के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल की सजा के साथ-साथ 93 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया. कोर्ट ने दोषी पाए गए आरोपी को जुर्माना की राशि पर 9 फ़ीसदी ब्याज भी देने का आदेश दिया है.

    Jamshedpur NEWS: युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू — सुदेश कुमार महतो

    Jamshedpur NEWS: भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा रविवार को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी, सभी तैयारियां पूरी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Truck owner fined more than Rs 1 crore 44 lakh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू — सुदेश कुमार महतो

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: भाजपा की विशाल तिरंगा यात्रा रविवार को साकची नेताजी सुभाष मैदान से निकलेगी, सभी तैयारियां पूरी

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम की नई टीम ने संभाला कार्यभार, अंशुल रिंगासिया बने अध्यक्ष

    August 8, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता के खिलाफ भाजयुमो का तीखा हमला, CBI जांच और विधानसभा घेराव का आह्वान

    August 8, 2026

    Jamshedpur NEWS: सुलतानगंज के पवित्र गंगाजल से 11 अगस्त को साकची शिव मंदिर में सहस्त्रघट जलाभिषेक, पांचवें वर्ष होगा भव्य आयोजन

    August 8, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group