Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Devghar : श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी व बड़ मां की निकली भव्य शोभायात्रा, अनुयायी हुए शामिल
    Headlines

    Devghar : श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी व बड़ मां की निकली भव्य शोभायात्रा, अनुयायी हुए शामिल

    News DeskBy News DeskSeptember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Devghar.श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 79वां शुभागमन दिवस सत्संग आश्रम में धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रीश्री ठाकुर के अनुयायी शामिल हुए. शोभायात्रा में बैंड पार्टी के अलावा कीर्तन दल भी शामिल हुए. इस दौरान पूरा सत्संग आश्रम सहित शहर वंदे पुरुषोत्तमम से गूंज उठा.

    शुभागमन दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम में दैनिक उषा कीर्तन के साथ हुई. इसके बाद वेद मांगलिक पाठ किया गया. सुबह में 5.29 बजे प्रार्थना की गयी. उसके बाद सुबह सात बजे सुसज्जित रथ में श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र व बड़ मां की अष्टधातु की प्रतिमा को सवार किया गया व सत्संग आश्रम से भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. इसे लेकर आश्रम को आकर्षक फूलों से सजाया गया था. शोभा यात्रा में कोलकाता के नामी महबूब बैंड के अलावा बंगाल के अलग-अलग जिलों से आये बैंड, झारखंड, असम के बैंड सहित संताली नृत्य, कीर्तन दल के अलावा यात्रा में आश्रम के हजारों की संख्या में शामिल शिष्यों की टोली शोभा बढ़ा रहे थे.

    SERAIKELA NEWS: भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सार्वजनिक स्थलों पर की गई पेयजल की विशेष व्यवस्था

    सफेद धोती व कुर्ता पहने अनुयायी शांति का संदेश यात्रा के माध्यम से दे रहे थे. पूरी यात्रा में शिष्यों के द्वारा जय गुरु व वंदे पुरुषोत्तमम् का जयघोष किया जा रहा था. यह शोभायात्रा सत्संग से निकलकर कर शंख मोड़, सुभाष चौक होकर बैद्यनाथधाम स्टेशन पहुंची. स्टेशन पर श्रीश्री ठाकुर जी व श्रीश्री बड़ मां की प्रतिमा पर श्रीश्री आचार्य देव बबाय दा ने माला पहनाकर अनावरण किया. उसके बाद शोभायात्रा वापस टावर चौक से होते हुए थाना मोड़, एलआइसी मोड़ से आगे पुरनदाहा होते हुए शंख मोड़ से आश्रम पहुंची. उसके बाद श्रीश्री ठाकुर जी का भोग निवेदन किया गया तथा आये सभी शिष्यों को आनंद बाजार में प्रसाद वितरण किया गया. शाम को 5:46 में सामूहिक प्रार्थना, सत्संग व कीर्तन करके आयोजन का समपान हुआ. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए देश भर से हजारों की संख्या में अनुयायी पहुंचे हैं.

    RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी सौगात, झारखंड और बंगाल से होकर चलेंगी दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A grand procession of Shri Shri Thakur Anukulchandra Ji Deoghar news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सार्वजनिक स्थलों पर की गई पेयजल की विशेष व्यवस्था

    May 25, 2026

    RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी सौगात, झारखंड और बंगाल से होकर चलेंगी दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

    May 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर के लिए गौरव का क्षण, निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार को मिला ‘फेस ऑफ इंडिया – 2026’ सम्मान

    May 25, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: भीषण गर्मी और लू को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क, सार्वजनिक स्थलों पर की गई पेयजल की विशेष व्यवस्था

    May 25, 2026

    RAILWAY NEWS: दक्षिण पूर्व रेलवे ने दी सौगात, झारखंड और बंगाल से होकर चलेंगी दो नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनें, देखें टाइम टेबल

    May 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर के लिए गौरव का क्षण, निदेशक प्रो. गौतम सुत्रधार को मिला ‘फेस ऑफ इंडिया – 2026’ सम्मान

    May 25, 2026

    Jamshedpur News :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में 12 घंटे आधार सेवा शुरू, सुबह 7 से शाम 7 बजे तक होगा अपडेट

    May 25, 2026

    Jamshedpur News :विधायक संजीव सरदार सुदूरवर्ती प्रखंड डुमरिया में कार्यकर्ताओं और आम लोगो से मिल एस आई आर और जनगणना पर की चर्चा

    May 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group