



Mumbai. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर की खरीदारी से सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 185.77 अंक चढ़कर 77,400.40 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 42.15 अंक की बढ़त के साथ 24,132.60 अंक पर रहा । सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक्नोलॉजीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, टेक महिंद्रा, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। दूसरी ओर, इटर्नल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84.69 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 130.49 अंक और एनएसई निफ्टी 26.45 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।


