Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»CM हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, अब 18 वर्ष की उम्र से मंईयां योजना का लाभ, सात लाख महिलाओं के खातों में सम्मान राशि ट्रांसफर की
Headlines

CM हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, अब 18 वर्ष की उम्र से मंईयां योजना का लाभ, सात लाख महिलाओं के खातों में सम्मान राशि ट्रांसफर की

News DeskBy News DeskSeptember 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. रांची के नामकुम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें रांची समेत पांच जिलों से बड़ी संख्या में महिला लाभुक शामिल हुईं. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है कि अब उनकी सरकार मंईयां सम्मान योजना की उम्र सीमा 21 वर्ष से घटा कर 18 वर्ष करेगी यानी अब 18 वर्ष की उम्र से इस योजना का लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. आगे भी सरकार उनके हित में कार्य करती रहेगी.

नामकुम के खोजाटोली का ट्रेनिंग ग्राउंड बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और लोहरदगा की महिला लाभुकों से खचाखच भरा हुआ था. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के चेहरे पर खुशियों के उपहार का उत्साह साफ झलक रहा था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इन पांचों जिलों की बहनों को मंईयां सम्मान योजना का तोहफा दिया. राज्य के 19 जिलों की महिला लाभुकों के खाते में एक-एक हजार रुपए भेजे जा चुके हैं. हेमंत सोरेन सरकार इस योजना के तहत सालाना 12 हजार रुपए महिला लाभुकों को दे रही है.

अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?

रांची में 33, 54,95,000 खूंटी में 7,52,93,000, लोहरदगा में 8,07,81,000, सिमडेगा में 7,67,98,000 और गुमला में 13,65,60,000 रुपये लाभुकों के खातों में ट्रांसफर किये गये. इस तरह दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में 7 लाख 4 हजार 927 बहनों के खातों में 70 करोड़ 49 लाख 27 हजार रुपये हस्तातंरित किये गये. हेमंत सोरेन ने मंईयां को जोहार के साथ कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि प्रमंडलीय स्तर पर यह पांचवां कार्यक्रम आयोजित किया गया है.

Nisha Bhagat Sucide: आदिवासी कार्यकर्ता की मौत की CBI जांच की मांग, झारखंड भाजपा ने आज से शुरू किया आंदोलन, 16 को बंद की घोषणा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

अब महंगी हुई कपड़ों की धुलाई! Surf Excel, RIN और Wheel की बढ़ी कीमतें, Hidustan Unilever ने 11 प्रतिशत तक बढ़ाए दाम, चेक करें नए रेट?

November 10, 2026

Nisha Bhagat Sucide: आदिवासी कार्यकर्ता की मौत की CBI जांच की मांग, झारखंड भाजपा ने आज से शुरू किया आंदोलन, 16 को बंद की घोषणा

November 10, 2026

Jharkhand में VIP Security पर फिर तकरार, अब नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने लौटाई 13 साल पुरानी गाड़ी, बोले-खटारा बुलेटप्रूफ कार नहीं चाहिए, सरकार के मंत्री भी उठा चुके हैं सवाल

November 10, 2026
Recent Post

Medical College में दाखिले से पहले मान्यता और मंजूरी की करें जांच, NMC ने किया आगाह!

November 10, 2026

Railway Station पर साफ पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं का मामला पहुंचा Supreme Court, 16 नवंबर को होगी सुनवायी

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group