Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Sand Mafia Attack: जमुई में बालू माफिया के हमले में SI समेत चार पुलिसकर्मी घायल, तीन लोग गिरफ्तार
    Headlines

    Sand Mafia Attack: जमुई में बालू माफिया के हमले में SI समेत चार पुलिसकर्मी घायल, तीन लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamui. बिहार के जमुई जिले के बरहट थाना अंतर्गत गुगुलडीह इलाके में अवैध बालू खनन में लिप्त बदमाशों के हमले में एक उप निरीक्षक समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी.
    पुलिस ने बताया कि घायल उप निरीक्षक पंकज कुमार गिधौर थाने में पदस्थ हैं. तीनों घायल कांस्टेबल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
    आधिकारिक बयान के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस दल गुगुलडीह क्षेत्र में अवैध रेत खनन गतिविधियों की जांच करने गया था.
    इसमें कहा गया, ‘टीम पर अवैध खनन में शामिल लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने हमला किया, जिसके परिणामस्वरूप कुमार और तीन कांस्टेबल घायल हो गए. अतिरिक्त बलों को बुलाया गया और स्थिति को नियंत्रण में लाया गया.
    घायल पुलिसकर्मियों को पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि जांच जारी है और बाकी संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है.
    राज्य में अवैध रेत खनन और परिवहन में शामिल लोगों की ओर से पुलिस और खनन अधिकारियों को अक्सर हिंसा का सामना करना पड़ता है. इससे पहले नौ जून 2024 को बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के मुसेपुर खैरा गांव में अवैध रूप से बालू ले जा रहे ट्रैक्टर से 29 वर्षीय पुलिस कांस्टेबल को कुचल दिया गया था.

    LPG Crisis: एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर PM मोदी की सख्ती, राज्यों से कालाबाजारी पर नजर रखने को कहा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Four policemen including SI injured in sand mafia attack in Jamui Sand Mafia Attack three people arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    LPG Crisis: एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर PM मोदी की सख्ती, राज्यों से कालाबाजारी पर नजर रखने को कहा

    March 13, 2026

    Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट में 40 प्रस्ताव को मंजूरी, पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइविंग, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की होगी स्थापना, Tata Motors करेगी संचालन, 22 करोड़ रुपये स्वीकृत

    March 13, 2026

    Railway: टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू ट्रेन 15 और 19 मार्च को रहेगी रद्द, यह है वजह?

    March 13, 2026
    Recent Post

    LPG Crisis: एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर PM मोदी की सख्ती, राज्यों से कालाबाजारी पर नजर रखने को कहा

    March 13, 2026

    Jharkhand Cabinet: झारखंड कैबिनेट में 40 प्रस्ताव को मंजूरी, पूर्वी सिंहभूम जिले में ड्राइविंग, प्रशिक्षण और अनुसंधान संस्थान की होगी स्थापना, Tata Motors करेगी संचालन, 22 करोड़ रुपये स्वीकृत

    March 13, 2026

    Railway: टाटानगर-बादामपहाड़ मेमू ट्रेन 15 और 19 मार्च को रहेगी रद्द, यह है वजह?

    March 13, 2026

    Jharkhand Assembly: जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर लगी रोक का मुद्दा गरमाया, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धार्मिक भेदभाव के आरोप लगाये, विरोध प्रदर्शन

    March 13, 2026

    Jharkhand: जेल कक्षपाल भर्ती प्रक्रिया पर हाइकोर्ट की रोक, JSSC और राज्य सरकार से मांगा जवाब

    March 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group