Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»ACB की कार्रवाई में नोवामुंडी के सीओ के घर से संपत्ति के दस्तावेज, हजारीबाग एसडीओ के आवास से लाखों की नकदी मिली
    Crime

    ACB की कार्रवाई में नोवामुंडी के सीओ के घर से संपत्ति के दस्तावेज, हजारीबाग एसडीओ के आवास से लाखों की नकदी मिली

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. बड़गाईं अंचल कार्यालय के जमीन से जुड़े दस्तावेज में छेड़छाड़ व भ्रष्टाचार के केस में अप्राथमिकी अभियुक्त हजारीबाग एसडीओ शैलेश कुमार और नोआमुंडी सीओ मनोज कुमार के ठिकानों पर एसीबी की छापेमारी व तलाशी गुरुवार को पूरी हुई. इस दौरान शैलेश कुमार के गिरिडीह और हजारीबाग स्थित आवास से एसीबी ने कुल 22,09,162 रुपये नकद बरामद किये हैं. इसके अलावा जमीन के कई डीड और अन्य सामान बरामद किये गये हैं. दूसरी ओर, बड़गाईं के पूर्व सीओ मनोज कुमार के आवास की तलाशी के दौरान जमीन से जुड़े दस्तावेज और अन्य सामान मिले हैं. रांची में एक करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के एक डुप्लेक्स का पेपर भी बरामद किया गया है.

    गुरुवार को एसीबी ने दोनों अधिकारियों से पूछताछ की. इस दौरान मनोज कुमार ने बताया कि उक्त डुप्लेक्स बरियातू के रामेश्वरम स्थित राधा-कृष्णा अपार्टमेंट में है. इसके बाद एसीबी की टीम मनोज कुमार को साथ लेकर उक्त डुप्लेक्स में पहुंची. एसीबी के अधिकारी डुप्लेक्स का इंटीरियर देखकर दंग रह गये. वहीं, शैलेश कुमार से पूछताछ में जानकारी मिली कि उनका एक मकान चिरौंदी के समीप है. इसके बाद एसीबी की टीम शैलेश को लेकर उस मकान में पहुंची और उसकी तलाशी ली. एसीबी के एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि तलाशी पूरी होने के बाद गुरुवार को दोनों अधिकारियों से पूछताछ की गयी. इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया है.

    Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले

    बरामद पैसे और जमीन के जुड़े दस्तावेज को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है. एसीबी की टीम ने दोनों अधिकारियों के छह ठिकाने पर बुधवार सुबह 5:00 बजे से छापेमारी शुरू की थी. इस दौरान शैलेश कुमार के हजारीबाग स्थित सरकारी आवास व कार्यालय के अलावा गिरिडीह स्थित उनके पैतृक घर में छापेमारी और तलाशी ली गयी थी. जबकि, मनोज कुमार के नोवामुंडी स्थित सरकारी आवास व कार्यालय के अलावा बरियातू की रामेश्वर गली स्थित आरके एन्कलेव स्थित एक फ्लैट में छापेमारी और तलाशी हुई थी. छापेमारी के बाद एसीबी के अधिकारी दोनों अफसरों को पूछताछ के लिए रांची ले आये थे.

    Jharkhand: जादू टोना के संदेह में एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    cash worth lakhs was recovered from the residence of Hazaribagh SDO. property documents were recovered from the house of the CO of Noamundi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले

    April 29, 2026

    Jharkhand: जादू टोना के संदेह में एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या

    April 29, 2026

    Road Accident: राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस की NH 143 पर ट्रक से भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 20 घायल

    April 29, 2026
    Recent Post

    Tresury Scam: 70,000 से अधिक पुलिसकर्मियों के रोके गए वेतन का भुगतान जल्द करे, बाबूलाल ने सरकार से की मांग, झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी बोले

    April 29, 2026

    Jharkhand: जादू टोना के संदेह में एक महिला समेत दो लोगों की बेरहमी से हत्या

    April 29, 2026

    Road Accident: राउरकेला से जाजपुर जा रही प्रमिला बस की NH 143 पर ट्रक से भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, 20 घायल

    April 29, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex 358.92 अंक चढ़ा

    April 29, 2026

    Jharkhand: बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी मां को मार डाला, शव दफनाया, पुलिस ने महिला का शव कब्र से बाहर निकाला

    April 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group