Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»हिसार सांसद जयप्रकाश को लिपस्टिक पाउडर के बयान पर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
Headlines

हिसार सांसद जयप्रकाश को लिपस्टिक पाउडर के बयान पर महिला आयोग ने भेजा नोटिस

News DeskBy News DeskSeptember 15, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल ने कविता में दिया जेपी को करारा जवाब

हिसार. हिसार से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश महिला प्रत्याशियों की लिपस्टिक पाउडर पर दी गई टिप्पणी काे लेकर घिर गए हैं. उनके इस बयान पर महिला आयोग ने जेपी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. इसी मुद्दे को लेकर ढुल खाप ने शुक्रवार को एक महापंचायत बुलाई थी, लेकिन उसमें भी काेई फैसला नहीं हाे सका था. इस पर आज बैठक हाेनी है. महिला कांग्रेसनेत्री ने जयप्रकाश से माफी मांगने को कहा है.

दरअसल, सांसद जयप्रकाश के बेटे विकास सहारण कलायत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं. बेटे के समर्थन में आयोजित एक सभा के दौरान जयप्रकाश ने चुनाव लड़ रहीं महिलाओं पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि अगर लिपस्टिक और पाउडर से नेता बनते हैं तो मुझे भी लगाना चाहिए. मुझे दाढ़ी क्यों रखनी चाहिए. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. उनके इस बयान को लेकर महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने कहा कि हमने जय प्रकाश काे उनके इस बयान पर नोटिस जारी किया है और उन्हें जवाब देने के लिए कहा है.

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

सांसद के बयान पर कांग्रेसनेत्री श्वेता ढुल ने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट कर उन्हें जवाब दिया है. कांग्रेस नेत्री श्वेता ढुल ने लिखा कि वह कांग्रेस में थी कांग्रेस में है और कांग्रेस में ही रहेंगी. नारी के अपमान को लेकर जयप्रकाश को माफी मांगनी चाहिए. श्वेता ने लिखा कि वह जयप्रकाश को वोट तो दे देगी परंतु उसको पहले अपनी दाढ़ी कटा कर, बिंदी, लिपस्टिक और पाउडर लगाकर वोट मांगने आना पड़ेगा. कविता के लास्ट में उन्होंने लिखा यह है कि ये नारी जाति के अपमान को लेकर अहंकार को जवाब है.

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

इसी मुद्दे को लेकर ढुल खाप की शुक्रवार की महापंचायत में कोई फैसला न होने के बाद आज फिर दोबारा पंचायत बुलाई गई है. जिसमें शाम तक कोई भी निर्णय आ सकता है. ढुल खाप के कलायत विधानसभा के अंतर्गत छह गांव आते हैं. उनका मानना है कि जेपी ने यह बयान राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला की करीबी श्वेता ढुल और अनीता ढुल बड़सीकरी को लेकर दिया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 धावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को होगा आयोजन

November 16, 2026
Recent Post

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा ‘एक और अवसर कैंप’, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आखिरी मौका

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर का HCG कैंसर हॉस्पिटल और शारदा आई हॉस्पिटल से समझौता, कर्मचारियों को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 धावकों ने कराया रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को होगा आयोजन

November 16, 2026

Indain Railways:यात्रियों के सुगम आवागमन सुविधा हेतु चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन के 01-01 फेरे में वृद्धि

November 16, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सूर्यधाम सिदगोड़ा में छठ पर उमड़ा आस्था का सैलाब, रघुवर दास ने सपरिवार भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य

November 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group