Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Delhi’s New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, सीएम अरविंद केजरीवाल की लेंगी जगह
Headlines

Delhi’s New CM: आतिशी होंगी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री, सीएम अरविंद केजरीवाल की लेंगी जगह

News DeskBy News DeskSeptember 17, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मंत्री आतिशी को उनके स्थान पर अगला मुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे ‘आप’ विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया. वित्त, शिक्षा और राजस्व सहित 14 विभागों का जिम्मा संभाल रहीं आतिशी (43) उन लोगों में शामिल थीं जिन्होंने केजरीवाल के जेल में रहने के दौरान राज्य की बागडोर संभाली.
कांग्रेस की शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सुषमा स्वराज के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी. केजरीवाल उप राज्यपाल वी. के. सक्सेना से शाम साढ़े चार बजे राज निवास में मुलाकात करेंगे और मुख्यमंत्री के रूप में अपना इस्तीफा सौंपेंगे जिससे उनके बाद अगले मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी की निुयक्ति का मार्ग प्रशस्त होगा.

पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘वह दिल्ली विधानसभा में आप विधायक दल की नयी नेता के रूप में आतिशी के बारे में उप राज्यपाल को सूचित करेंगे.
पार्टी नेता गोपाल राय ने पत्रकारों से कहा कि इस्तीफे के बाद आप विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल उप राज्यपाल से मुलाकात करेगा और आतिशी के नेतृत्व में नयी सरकार के गठन का दावा पेश करेगा.

केजरीवाल के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसे लेकर अटकलें तेज थीं. हालांकि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आतिशी का नाम सबसे आगे था और उन्हें केजरीवाल तथा पार्टी में दूसरे प्रमुख नेता मनीष सिसोदिया का बेहद करीबी माना जाता है। इस बहस पर विराम लगाते हुए केजरीवाल ने आप विधायक दल की बैठक में कालकाजी से विधायक आतिशी का नाम प्रस्तावित किया जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया.

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

भाजपा ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का फैसला मजबूरी में लिया गया है, न कि सिद्धांत से प्रेरित होकर. पार्टी ने उनके इस कदम को ‘‘नाटक’’ और ‘‘अपराध की स्वीकारोक्ति’’ बताया और संदेह जताया कि कहीं उन्होंने आप में अंदरूनी कलह के कारण तो इस्तीफा देने की पेशकश नहीं की है.

शीला दीक्षित दिल्ली की सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रही थीं जिन्होंने 1998 से 2013 तक 15 साल तक पद संभाला. स्वराज ने 12 अक्टूबर 1998 से 52 दिनों तक दिल्ली की सत्ता संभाली थी.

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026
Recent Post

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026

Monsoon Rain: मानसून पूरे देश से लौटा, इस साल औसत से 12.6 प्रतिशत कम 759.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज

October 17, 2026

New Sports Car: मस्क की टेस्ला ने पेश की हवा में उछलने, पलटी मारने वाली नई स्पोर्ट्स कार ‘रोडस्टर’, उत्पादन 2028 से पहले शुरू होने की उम्मीद

October 17, 2026

Jharkhand SIR: झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत दावा एवं आपत्ति की प्रक्रिया जारी, 31 अक्तूबर तक अंतिम मौका

October 17, 2026

Jharkhand: सहायक जेलर के 84 पदों के लिए 56,304 दावेदार, 28 अक्टूबर से फिजिकल टेस्ट, 13 नवंबर तक पूरी होगी प्रक्रिया

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group