Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»सरना धर्म की मांग पर संघ के मीडिया प्रमुख बोले, भारत में सभी जनजातियां हिंदू, सरना धर्म से जोड़ना विभाजन पैदा करने की कोशिश
    Headlines

    सरना धर्म की मांग पर संघ के मीडिया प्रमुख बोले, भारत में सभी जनजातियां हिंदू, सरना धर्म से जोड़ना विभाजन पैदा करने की कोशिश

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के अखिल भारतीय प्रचार एवं मीडिया संचार प्रमुख प्रमोद पेठकर ने सोमवार को कहा कि भारत में सभी जनजातियां मूल रूप से हिंदू हैं. कुछ लोग इसके सदस्यों को ‘सरना’ जैसे अन्य धर्मों से जोड़ कर आदिवासी समाज में विभाजन पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. झारखंड और उसके पड़ोसी राज्यों के विभिन्न समूह मांग कर रहे हैं कि ”सरना” को आदिवासियों का धर्म घोषित किया जाए, क्योंकि उनकी प्रथाएं और पूजा पद्धति हिंदुओं और देश के अन्य सभी धर्मों से अलग हैं.

    इस दृष्टिकोण का समर्थन करते हुए झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा जनगणना में आदिवासियों के लिए अलग से ‘सरना कोड’ शामिल करने की मांग कर रही है. पेठकर यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि सभी जनजातियां मूल रूप से हिंदू हैं. वे अतीत में हिंदू थे, वर्तमान में हिंदू हैं और वे भविष्य में भी हिंदू ही रहेंगे. उनसे जनगणना में आदिवासियों के लिए अलग से ”सरना कोड” शामिल करने की मांग के बारे में पूछा गया था.

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    उन्होंने कहा कि आदिवासी और हिंदू दोनों ही प्रकृति पूजक हैं. झारखंड के कुछ हिस्सों में जनसांख्यिकी परिवर्तन के भाजपा के दावों के बारे में पूछे जाने पर पेठकर ने कहा कि यह प्रवृत्ति केवल झारखंड तक ही सीमित नहीं है. यह परिदृश्य पूरे देश में है. सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी वर्षों से इस तरह की प्रवृत्ति के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं.

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    all tribes in India are Hindus linking them to Sarna religion is an attempt to create division On the demand for Sarna religion the media head of the Sangh said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    May 25, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    May 25, 2026

    CUET Exam: NTA ने 28 मई के लिए निर्धारित सीयूईटी-यूजी की परीक्षा बकरीद के कारण स्थगित की

    May 25, 2026
    Recent Post

    Petrol/Diseal Price Hike: पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये, डीजल के दाम 2.71 रुपये बढ़े, 10 दिनों में करीब 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि

    May 25, 2026

    Share Bazar: कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आने से शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में तेजी

    May 25, 2026

    CUET Exam: NTA ने 28 मई के लिए निर्धारित सीयूईटी-यूजी की परीक्षा बकरीद के कारण स्थगित की

    May 25, 2026

    CBSE: छात्रों को तकनीकी और भुगतान संबंधी समस्याएं, प्रधान ने सीबीएसई से रिपोर्ट मांगी

    May 25, 2026

    Bengal Election: फाल्टा विधानसभा सीट पर भाजपा के देबांग्शु पांडा की बंपर जीत, टीएमसी उम्मीदवार की जमानत जब्त, बंगाल में भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो गयी

    May 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group