Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Vande Bharat स्लीपर ट्रेन में घोटाले का आरोप, टीएमसी सांसद बोले, प्रति ट्रेन 290 करोड़ से बढ़कर 435 करोड़ लागत कैसे हो गयी? रेलवे ने गलत सूचना बता किया खारिज
    Headlines

    Vande Bharat स्लीपर ट्रेन में घोटाले का आरोप, टीएमसी सांसद बोले, प्रति ट्रेन 290 करोड़ से बढ़कर 435 करोड़ लागत कैसे हो गयी? रेलवे ने गलत सूचना बता किया खारिज

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की लागत में घोटाले का बुधवार को आरोप लगाया. इससे पहले रेलवे ने उनके इस दावे को ‘‘गलत सूचना’’ बताकर खारिज कर दिया कि एक ट्रेन की लागत 50 प्रतिशत बढ़ गयी है.
    दो दिन पहले ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गोखले ने आरोप लगाया था कि एक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लागत 290 करोड़ रुपये से बढ़कर 436 करोड़ रुपये हो गई है. रेल मंत्रालय ने इस आरोप को “गलत सूचना” और “फर्जी खबर” बताकर खारिज कर दिया और कहा कि उसने स्लीपर ट्रेनों में डिब्बों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 कर दी है, जबकि अनुबंध में कुल डिब्बों की संख्या 16 रखी है.

    मंत्रालय ने कहा कि ट्रेन की बढ़ती मांग की वजह से यह निर्णय लिया गया है. गोखले ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कई पोस्ट करके रेलवे के रुख को “हास्यास्पद” बताते हुए इसका खंडन किया और दावा किया कि ठेके “प्रति ट्रेन” के आधार पर दिए गए थे, न कि “प्रति डिब्बे” के आधार पर. सांसद ने कहा, “ट्रेन की लागत में सिर्फ ‘डिब्बे बनाने’ से कहीं ज्यादा चीजें जुड़ी होती हैं.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    गोखले ने एक अन्य पोस्ट में कहा, “एक ट्रेन की लागत में केवल कोच का खर्च शामिल नहीं होता। 58,000 करोड़ रुपये में 200 ट्रेन का अनुबंध दिया गया, लेकिन बाद में संशोधन कर ट्रेनों की संख्या 133 कर दी गई. प्रति ट्रेन लागत 290 करोड़ रुपये से बढ़कर 435 करोड़ रुपये हो गई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को बताना चाहिए कि इस घोटाले से किसे फायदा हो रहा है?

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Allegations of scam in Vande Bharat sleeper train how did the cost per train increase from 290 crores to 435 crores? Railways dismissed it as misinformation TMC MP said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group