Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन 14वें दिन भी जारी, छह प्रदर्शनकारी आमरण अनशन पर
    Breaking News

    Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन 14वें दिन भी जारी, छह प्रदर्शनकारी आमरण अनशन पर

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रहा आंदोलन विधानसभा के मानसून सत्र में प्रमुख मुद्दा बन गया है। पिछले 14 दिनों में आंदोलन ने जोर पकड़ लिया है और छह प्रदर्शनकारी आमरण अनशन पर हैं।

    रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में 25 जुलाई को जेपीएससी-जेएसएससी सुधार मंच के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन हाल के वर्षों में राज्य के सबसे बड़े छात्र आंदोलनों में से एक बनकर उभरा है। प्रदर्शनकारी 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने तथा भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) या राज्य के बाहर के सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के स्वतंत्र पैनल से कराने की मांग कर रहे हैं।

    वे झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में व्यापक सुधार की भी मांग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को कहा कि प्रश्नपत्र लीक का मुद्दा राष्ट्रीय समस्या है और उन्होंने गतिरोध समाप्त करने के लिए बातचीत की पेशकश की।

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर हैं और उनके समर्थन में दो महिलाओं सहित पांच अन्य प्रदर्शनकारी भी अनशन पर बैठ गए। महतो के रक्त शर्करा और रक्तचाप का स्तर काफी गिर जाने से उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई।

    हाल ही में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर दिल्ली में 26 दिन का अनशन करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने महतो से फोन पर बात की और उनसे अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कम-से-कम पानी पीने का आग्रह किया। वांगचुक की अपील के बाद महतो ने पानी पिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार से बार-बार अपील करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें आंदोलन का यह कठोर तरीका अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Protest: Agitation against exam irregularities in Jharkhand continues for the 14th day; six protesters are on a fast-unto-death. Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन 14वें दिन भी जारी छह प्रदर्शनकारी आमरण अनशन पर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    August 7, 2026

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    August 7, 2026

    Jharkhand SIR: निर्वाचन आयोग झारखंड में 63.24 लाख मतदाताओं को जारी करेगा NOTICE, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में होना होगा उपस्थित

    August 7, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Police Encounter: हथियार छीनकर पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकांटर में अपराधी को लगी गोली, घायल

    August 7, 2026

    Tata Group की होल्डिंग कंपनी Tata Sons उच्च श्रेणी वाली NBFC की सूची में बरकरार

    August 7, 2026

    Jharkhand SIR: निर्वाचन आयोग झारखंड में 63.24 लाख मतदाताओं को जारी करेगा NOTICE, आवश्यक दस्तावेजों के साथ सुनवाई में होना होगा उपस्थित

    August 7, 2026

    Monsoon: राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में, 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट

    August 7, 2026

    Indian Super League: Tata Steel के मालिकाना हक वाले JFC को ISL से हटने के फैसले पर पुनर्विचार के लिए 12 अगस्त तक का मिला समय

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group