Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»NIA RAID: बिहार के गया और कैमूर में NIA की पांच जगहों पर छापेमारी में 4 करोड़ कैश और 10 हथियार बरामद
    Bihar

    NIA RAID: बिहार के गया और कैमूर में NIA की पांच जगहों पर छापेमारी में 4 करोड़ कैश और 10 हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskSeptember 20, 2024Updated:September 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna.राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के खिलाफ अपनी जांच के तहत बृहस्पतिवार को बिहार में छापेमारी के दौरान हथियार और चार करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की.एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी. बयान के मुताबिक, साजिश के एक मामले में तीन संदिग्धों के घरों और कार्यालय परिसरों पर छापेमारी की गयी. एनआईए ने जांच में पाया गया कि मगध क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए ये तीनों, भाकपा (माओवादी) के नेताओं को धन और रसद सहायता प्रदान करने में शामिल थे.

    एनआईए द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि बिहार के गया और कैमूर जिलों में कुल पांच स्थानों पर अभियान के तहत छापेमारी की गई.
    बयान के मुताबिक, छापेमारी का उद्देश्य राज्य के मगध क्षेत्र में भाकपा (माओवादी) को पुनर्जीवित और मजबूत करने की साजिश को विफल करना था
    बयान में बताया गया, “ भाकपा (माओवादी) मगध जोन को फिर से तैयार करने के मामले में एनआईए द्वारा बृहस्पतिवार को की गयी व्यापक छापेमारी में बिहार से भारी मात्रा में हथियार, नकदी और डिजिटल उपकरण और दस्तावेज बरामद किये गये।”

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    बयान के मुताबिक, जब्त किए गए हथियारों में विभिन्न बोर के 10 हथियार, 4.03 करोड़ रुपये नकद, संबंधित दस्तावेज और विभिन्न डिजिटल उपकरण शामिल हैं. यह मामला पिछले साल सात अगस्त को औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र से भाकपा (माओवादी) के दो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के बाद से शुरू हुआ है, जिसमें छापेमारी की गई है.

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    एनआईए ने बताया कि आरोपी रोहित राय और प्रमोद यादव के पास से हथियार और गोला-बारूद के साथ-साथ भाकपा (माओवादी) मगध क्षेत्रीय सांगठनिक कमेटी से संबंधित पुस्तिकाएं बरामद की गईं. एनआईए ने 26 सितंबर, 2023 को जांच का जिम्मा संभाला था और 20 आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    nia read
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    August 7, 2026

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    August 7, 2026

    Jharkhand Highcourt: जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ा जा सकता, झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

    August 7, 2026
    Recent Post

    Students Protest: जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ पर सरकार से वार्ता के लिए प्रदर्शनकारियों ने बनायी 11 सदस्यीय टीम

    August 7, 2026

    Jharkhand: विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, जेपीएससी की परीक्षाओं में अनियमितताओं के विरोध में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

    August 7, 2026

    Jharkhand Highcourt: जेपीएससी अध्यक्ष का पद लंबे समय तक खाली नहीं छोड़ा जा सकता, झारखंड हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी

    August 7, 2026

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने 58 आधुनिक फायर टेंडर वाहनों को दिखाई हरी झंडी, संकरी गलियों, घनी आबादी वाले इलाकों तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जहां बड़े दमकल वाहन नहीं पहुंच पाते

    August 7, 2026

    Jamshedpur: सर्च अभियान के पांचवें दिन मिला एनआइटी के छात्र का शव सोनारी दोमुहानी से मिला

    August 7, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group