Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को किया संबोधित, बोले एआई का मतलब ‘अमेरिका-इंडिया’ भावना भी है, जो दोनों देशों के रिश्तों को नयी ऊंचाई दे रही है
    Headlines

    पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय समुदाय को किया संबोधित, बोले एआई का मतलब ‘अमेरिका-इंडिया’ भावना भी है, जो दोनों देशों के रिश्तों को नयी ऊंचाई दे रही है

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New York. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि दुनिया के लिए एआई का मतलब ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ है, लेकिन उनका मानना है कि एआई का मतलब ‘अमेरिका-इंडिया’ भावना भी है. मोदी ने कहा कि यही ‘एआई’ भावना भारत-अमेरिका के रिश्तों को नई ऊंचाई दे रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क के नासाउ कोलिजियम में प्रवासी भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं. मोदी ने कहा, ‘कोई तमिल बोलता है, कोई तेलुगु, कोई मलयालम, कोई कन्नड़ तो कोई पंजाबी और कोई गुजराती या मराठी बोलता है, भाषा अनेक हैं लेकिन भाव एक है और वो भाव है – भारतीयता. दुनिया के साथ जुड़ने के लिए ये हमारा सबसे बड़ा सामर्थ्य है. यही मूल्य हमें सहज रूप से विश्व-बंधु बनाते हैं.’ उन्होंने प्रवासी भारतीयों की सराहना करते हुये कहा, ‘‘मैं हमेशा से आपके सामर्थ्य को, भारतीय समुदाय के सामर्थ्य को समझता रहा हूं. आप हमेशा से मेरे लिए भारत के सबसे मजबूत ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ रहे हैं इसलिए मैं आपको ‘राष्ट्र दूत’ कहता हूं.’

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हम विविधता को समझते हैं, यह हमारे खून और संस्कृति में है. आपने भारत को अमेरिका से और अमेरिका को भारत से जोड़ा है. आपका कौशल, प्रतिभा और प्रतिबद्धता बेजोड़ है.’ उन्होंने कहा, ‘अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुझे अपने आवास पर आमंत्रित किया, यह 140 करोड़ भारतीयों के लिए सम्मान की बात है.’ मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका लोकतंत्र के उत्सव में एक साथ हैं. इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी के न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड स्थित नासाउ कोलिजियम में पहुंचने से पहले कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    मोदी शनिवार को क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) देशों के नेताओं के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए डेलवेयर के विलमिंगटन में थे.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PM Modi addressed the Indian diaspora said AI also means 'America-India' sentiment which is giving new heights to the relations between the two countries
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group