Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand News: आज से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत गढ़वा से, तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में दर्जनों सभाएं होंगी, मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह व कल्पना करेंगी नेतृत्व
    Breaking News

    Jharkhand News: आज से मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत गढ़वा से, तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में दर्जनों सभाएं होंगी, मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह व कल्पना करेंगी नेतृत्व

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. हेमंत सोरेन सरकार की मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत आज से होगी. मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह और कल्पना सोरेन के नेतृत्व में गढ़वा जिला के बंशीधर नगर से सम्मान यात्रा की शुरुआत की जायेगी. यह यात्रा तीन दिनों तक पलामू प्रमंडल में चलेगी. इस दौरान दर्जनों सभाएं आयोजित की जायेगी. सोमवार को गढ़वा के बंशीधरनगर, रमना और मेराल में जनसभाए होंगी. मंगलवार को इस यात्रा के क्रम में गढ़वा, मझिआंव, हैदरनगर, छतरपुर और पाटन में जनसभा को तीनों महिला नेत्री संबोधित करेंगीं. इसके साथ ही रात्रि में मेदिनीनगर के दलित छात्रावास में चौपाल आयोजित की जायेगी.

    इसमें मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह और कल्पना सोरेन छात्रों के साथ संवाद करेंगीं. 25 सितंबर को मंईयां सम्मान यात्रा के तहत मनिका, लातेहार, चंदवा, बालूमाथ और पांकी में जनसभाएं होगी. मंईयां सम्मान योजना के क्रम में मंत्री और विधायक तीन दिनों तक पलामू में कैंप करेंगी. इस दौरान कई जगहों पर स्वागत समारोह का आयोजन किया जायेगा.

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    मंत्री व विधायक मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों और आम लोगों के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर संवाद करेंगीं. उल्लेखनीय है कि मंईयां सम्मान यात्रा के क्रम में पूरे राज्य में 25 हजार आम सभाएं, 75 सौ सभाएं और 15 सौ स्थानों पर स्वागत समारोह की तैयारी की गयी है. राज्य सरकार की फ्लैगशिप मंईयां सम्मान योजना को लेकर जन-जन तक पहुंचाने की योजना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिनों इस यात्रा को लेकर जानकारी दी थी.

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Deepika Pandey Singh and Kalpana will lead. dozens of meetings will be held in Palamu division for three days Mainiyan Samman Yatra starts from Garhwa from today ministers Baby Devi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026
    Recent Post

    NEET UG Exam: नीट-यूजी पुनर्परीक्षा में भौतिकी का खंड सबसे कठिन रहा, कट-ऑफ कम रहने के आसार

    June 22, 2026

    Jharkhand Mango Festival: नाबार्ड के तीन दिवसीय आम महोत्सव में 100 टन से ज़्यादा आम बिके

    June 22, 2026

    CBSE: सीबीएसई का 12वीं का पुनर्मूल्यांकन में पहले चरण में 87 प्रतिशत से अधिक आवेदकों के नतीजे घोषित

    June 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, सेंसेक्स में 400 अंकों से अधिक की उछाल

    June 22, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को मिले 2,000 छोटे वाणिज्यिक वाहन और पिक-अप, 900 ट्रक और 500 बस के ऑर्डर

    June 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group