Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Election: झामुमो ने निर्वाचन आयोग से दिसंबर के पहले सप्ताह तक चुनावी प्रक्रिया संपन्न करने का अनुरोध किया, धर्म या जाति के नाम पर भाषण देने से रोकने की मांग
    Headlines

    Jharkhand Election: झामुमो ने निर्वाचन आयोग से दिसंबर के पहले सप्ताह तक चुनावी प्रक्रिया संपन्न करने का अनुरोध किया, धर्म या जाति के नाम पर भाषण देने से रोकने की मांग

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को निर्वाचन आयोग से दिसंबर के पहले सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया संपन्न करने का आग्रह किया ताकि मौजूदा सरकार को अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करने का अवसर मिल सके. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग का एक दल इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए दिन में रांची पहुंचा.
    टीम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ अपनी पहली बैठक की. झामुमो के प्रतिनिधियों- विधायक सुदिव्य कुमार और केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आयोग के समक्ष पार्टी का पक्ष रखा.
    पार्टी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक झामुमो ने आयोग से कहा, ‘‘झारखंड की पांचवीं विधानसभा के लिए चुनाव 23 दिसंबर, 2019 को संपन्न हुआ था और 29 दिसंबर को सरकार का गठन हुआ था. इसलिए, यदि छठी विधानसभा का चुनाव दिसंबर के पहले सप्ताह तक संपन्न हो जाता है, तो वर्तमान राज्य सरकार को अपना पूरा कार्यकाल समाप्त करने का अवसर मिलेगा.

    पार्टी ने आयोग से यह भी आग्रह किया कि चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं को धर्म या जाति के नाम पर भाषण देने से रोका जाए. बयान में कहा गया, ‘भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के नेताता इस साल अगस्त से ही धर्म और जाति के नाम पर भाषण दे रहे हैं, जिससे समाज में धार्मिक और सांस्कृतिक विभाजन की स्थिति पैदा हो गई है. यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण नहीं हो और लोग बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें.

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    निर्वाचन आयोग का दल अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राजनीतिक दलों, प्रवर्तन एजेंसियों और सरकारी अधिकारियों के साथ कई बैठकें करेगा. साल 2019 में राज्य की 81 विधानसभा सीटों के लिए 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच पांच चरणों में चुनाव हुए थे और परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किए गए थे।.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    demanded to stop giving speeches in the name of religion or caste Jharkhand Election: JMM requested the Election Commission to complete the election process by the first week of December
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: खुद कार ड्राइव कर पत्नी कल्पना संग जोन्हा फॉल पहुंचे हेमंत सोरेन, बोले- हरियाली की गोद में बसा झारखंड अद्वितीय

    June 29, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ईवी पर बड़ा दांव लगाएगी, 2030-31 तक चार नए मॉडल लाने की योजना

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिरसानगर में नशे में धुत 407 ट्रक चालक ने चार बाइक, बलेनो कार और बाउंड्रीवाल को मारी टक्कर

    June 29, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस के सामने चली चापड़, सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद जमशेदपुर पुलिस पर उठ रहे सवाल?

    June 29, 2026

    Jamshedpur: डोबो उत्सव होटल के पास स्कॉर्पियो और 407 वाहन में आमने सामने की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

    June 29, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group