Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur News : कोल्हान में मंइयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ बहरागोड़ा से आज, जुगसलाई में लगेगा रात्री चौपाल, विधायक मंगल कालिंदी ने देखीं तैयारियां
    Headlines

    Jamshedpur News : कोल्हान में मंइयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ बहरागोड़ा से आज, जुगसलाई में लगेगा रात्री चौपाल, विधायक मंगल कालिंदी ने देखीं तैयारियां

    News DeskBy News DeskSeptember 26, 2024Updated:September 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कोल्हान में मंइयां सम्मान यात्रा का शुभारंभ बहरागोड़ा से गुरुवार से होगा. इस दौरान कई जगह सभाएं होंगी. जुगसलाई नगरपरिषद नसीम मैरिज हॉल में मइयां सम्मान यात्रा की रात्री चौपाल 26 को लगेगा. विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर एसडीओ सताब्दी मजूमदार , बीडीओ और सीओ के साथ स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री बेबी देवी मंइयां सम्मान यात्रा के तहत चार दिवसीय कोल्हान प्रमंडल का सघन दौरा करेंगी. उसके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन भी रहेंगी. वे 26 से 29 सितंबर तक कोल्हान में तीन दर्जन से भी से ज्यादा जगहों पर जनसभा कर महिलाओं से रूबरू होंगी. गुरूवार को मंइयां सम्मान यात्रा के तहत उनके दौरे की शुरुआत बहरागोड़ा से होगी.

    गुरुवार को ही बहरागोड़ा के बाद वे घाटशिला के मऊभंडार स्थित ताम्र प्रतिभा मैदान में एक आमसभा को संबोधित करेंगीं. इसके बाद वे मुसाबनी, जादूगोड़ा, पोटका, हाता, सुंदरनगर, करनडीह, जुगसलाई पहुंचेंगीं. इस दौरान जगह-जगह उनका स्वागत होगा, वे उक्त जगहों पर सभा को संबोधित करेंगी. वहीं शाम में जुगसलाई में रात्रि चौपाल लगेगी. जिसमें वे महिलाओं से आमने-सामने बातें कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करेंगी.गुरूवार को उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में होगा.बहरागोड़ा में मंत्री रामदास सोरेन, पूर्वी सिंहभूम जिले के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभा के विधायक समेत झामुमो के जिला, प्रखंड व पंचायत स्तरीय नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे.27 सितंबर को वे कदमा उलियान जाकर शहीद निर्मल महतो समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देंगे. उसके बाद मानगो चौक, बोड़ाम, नीमडीह, रघुनाथपुर, चांडिल, कांड्रा, सरायकेला, राजनगर, खरसावां और फिर चाईबासा पहुंचेंगीं. रात्रि विश्राम चाईबासा में होगा. चाईबासा के बार 28 सितंबर को तांतनगर, मंझारी, कुमारडुंगी, मंझगांव, बालंडिया, झींकपानी, खुंटपानी व चक्रधरपुर का दौरा करेंगी. यहां रात्रि विश्राम चक्रधरपुर में होगा. 29 सितंबर को बुरिगोड़ा, सोनुवा, गोइलकेरा, मनोहरपुर, नोवामुंडी व जगन्नाथपुर आदि जगहों में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस तरह जगह चार दिवसीय कोल्हान दौरे का समापन जगन्नाथपुर में होगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur News : Mainiya Samman Yatra will start from Baharagora in Kolhan today MLA Mangal Kalindi saw the preparations Ratri Chaupal will be held in Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group