Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur News: तीन दिन बाद भी जसबीर का नहीं चला पता, घरवाले लाश के लिए पुलिस से लगा रहे गुहार
    Crime

    Jamshedpur News: तीन दिन बाद भी जसबीर का नहीं चला पता, घरवाले लाश के लिए पुलिस से लगा रहे गुहार

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. गोलमुरी नामदा बस्ती के जसवीर सिंह का तीन दिन बाद भी अबतक पता नहीं चल सका है. जसबीर सिंह के घरवाले सुवर्णरेखा नदी में जसबीर की तलाश के लिए कपाली थाना की पुलिस से गुहार लगाते रहे. पुलिस एनडीआरएफ टीम के आने का दिलासा देती रही, लेकिन गुरुवार की देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची. कपाली थाना की पुलिस ने नदी में तलाश के लिए स्थानीय मछुआरों की भी मदद भी नहीं ली. जब देर शाम तक एनडीआरएफ की टीम नहीं पहुंची तो पुलिस ने डोबो पुल के पास बने फ्लैट के सीसीटीवी फुटेज की जांच में घरवालों को लगा दिया. वहीं, पुलिस टीम परिवार को छोड़ कर स्कॉट में चली गयी. देर शाम तक जसबीर का पता नहीं चल सका है. जसबीर अपने घर का इकलौता बेटा था. तीन दिनों से बेटा का पता नहीं चलने से पिता की तबीयत बिगड़ गयी है. वहीं, जसबीर की बहन जसविंदर कौर भाई की तलाश के लिए परेशान है. जसविंदर का कहना है कि भाई तीन दिन से गायब है, पुलिस कोई मदद नहीं कर रही है. मालूम हो कि गत मंगलवार की शाम जसबीर सिंह घर से निकला था. रात करीब आठ बजे जसबीर ने बहन जसविंदर से बात की. उसके बाद अचानक क्या हुआ? रात करीब 10 बजे जसबीर ने डोबो पुल से अपनी बहन को फोन कर कहा कि यह उसकी अंतिम बातचीत है. वह नदी में कूदकर जान देने जा रहा है. जिसके बाद से उसका पता नहीं चल पा रहा है. इस संबंध में कपाली ओपी में जसविंदर ने बुधवार को भाई के गुम होने की लिखित शिकायत की है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    family members are pleading with the police for his body Jamshedpur News: Jasbir is still missing after three days
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group