Mumbai. इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में शुद्ध निवेश अक्टूबर में करीब 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये रह गया जबकि सितंबर में यह 38,306 करोड़ रुपये था। म्यूचुअल फंड उद्योग निकाय एम्फी ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इक्विटी श्रेणी में लगातार 60वें महीने शुद्ध निवेश आया। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक, बाजार में गिरावट के कारण इक्विटी योजनाओं की प्रबंधन-अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) सितंबर के 37.54 लाख करोड़ रुपये से घटकर 30 अक्टूबर को 37.14 लाख करोड़ रुपये रह गईं।

इस बीच, खुदरा निवेशकों के बीच लोकप्रिय व्यवस्थित निवेश योजना (एसआईपी) के जरिये आने वाला निवेश भी मामूली रूप से घटकर अक्टूबर में 32,160 करोड़ रुपये रहा जबकि सितंबर में यह 32,490 करोड़ रुपये था। एसआईपी में योगदान करने वाले खातों की संख्या भी सितंबर के 10.06 करोड़ से घटकर अक्टूबर में 10 करोड़ रह गई।


