Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»RINL Crisis: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को बचाने के लिए सरकार SAILके साथ विलय करने पर कर रही विचार
Headlines

RINL Crisis: राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड को बचाने के लिए सरकार SAILके साथ विलय करने पर कर रही विचार

News DeskBy News DeskSeptember 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi.वित्तीय समस्याओं से घिरी इस्पात विनिर्माता आरआईएनएल को संकट से उबारने के लिए सरकार सार्वजनिक इस्पात कंपनी सेल के साथ उसके विलय की संभावना पर गौर कर रही है. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने कहा कि आरआईएनएल के आंध्र प्रदेश स्थित संयंत्र में परिचालन कायम रखने के लिए पूंजी मुहैया कराने के वास्ते एनएमडीसी को जमीन बेचने के अलावा बैंक ऋण जैसी योजनाओं पर भी काम किया जा रहा है.
हाल ही में आरआईएनएल के मुद्दे पर वित्तीय सेवाओं के सचिव, इस्पात सचिव और सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक एसबीआई के शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक भी हुई. गौरतलब है कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आरआईएनएल को खासा कर्ज दिया हुआ है.
सूत्रों ने कहा, “सरकार इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालना चाहती है. जिन विकल्पों पर चर्चा की जा रही है उनमें से एक विकल्प आरआईएनएल का सेल के साथ विलय भी है.
इस्पात मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 75 लाख टन क्षमता वाले इस्पात संयंत्र का संचालन करती है. देश की प्रमुख इस्पात उत्पादक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का नियंत्रण भी इस्पात मंत्रालय के पास है.
सूत्रों के मुताबिक, आरआईएनएल के परिचालन के लिए पूंजी की व्यवस्था करने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा वित्तीय सहायता के लिए ऋणदाताओं से बातचीत करने और एनएमडीसी को पेलेट संयंत्र लगाने के लिए 1,500-2,000 एकड़ जमीन बेचने जैसे उपायों पर भी गौर किया जा रहा है.
श्रमिक संगठनों का मानना है कि दूसरे प्राथमिक इस्पात निर्माताओं की तरह आरआईएनएल को कभी भी निजी उपभोग वाली लौह अयस्क खदानों का लाभ नहीं मिला जो कि आरआईएनएल के समक्ष मौजूद संकट का प्रमुख कारण है.
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने जनवरी, 2021 में निजीकरण के जरिये आरआईएनएल में सरकारी हिस्सेदारी के 100 प्रतिशत विनिवेश को ‘सैद्धांतिक’ मंजूरी दी थी.
इस्पात मंत्रालय के एक दस्तावेज के मुताबिक, आरआईएनएल गंभीर वित्तीय संकट में होने की वजह से अपनी न्यूनतम क्षमता पर चल रहा है और लगातार घाटे का सामना कर रहा है. इसका कुल बकाया 35,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गया है.

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026
Recent Post

Tata Group में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव, टीवी नरेंद्रन बने टाटा इंटरनेशनल के चेयरमैन, नोएल टाटा की जगह संभालेंगे कमान का

November 12, 2026

Tatanagar Railway: टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस का परिचालन रहेगा जारी, दक्षिण पूर्व रेलवे ने रद्द किया आदेश, देखें नया शेड्यूल?

November 12, 2026

Railways: रेल मंत्रालय की रोक के बावजूद लोको पायलट समेत अन्य कर्मचारी ड्यूटी में बना रहे रील, रेल परिचालन की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल?

November 12, 2026

Mutual Funds: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश अक्टूबर में 14 प्रतिशत घटकर 32,994 करोड़ रुपये पर

November 12, 2026

Railway: लोको पायलट ने ब्रेक लगाए, फिर भी नहीं रुकी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, वायरल वीडियो से ब्रेकिंग सिस्टम पर उठ रहे सवाल

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group