Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jharkhand Cabinet Dicision: 49 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर, रसोइयाें और कृषक मित्रों का मानदेय बढ़ा, अब दोगुना मिलेगा
    Headlines

    Jharkhand Cabinet Dicision: 49 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट की मुहर, रसोइयाें और कृषक मित्रों का मानदेय बढ़ा, अब दोगुना मिलेगा

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024Updated:September 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया है. कुल 49 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी. वहीं मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइयां सह सहायिका और कृषक मित्रों को दिया जानेवाला मानदेय दोगुना करने का फैसला लिया. रांची में 500 बेड का नया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल निर्माण की योजना को मंजूरी दी. साहिबगंज में डोमेस्टिक एयरपोर्ट व एयर कार्गो हब निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव को स्वीकृति दी.
    कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि शुक्रवार को हुई बैठक में कुल 49 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने सहमति जतायी. कैबिनेट ने मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोइया सह सहायिका को राज्य योजना मद से अतिरिक्त मानदेय के रूप में 1,000 रुपये देने का निर्णय लिया. राज्य में कार्यरत कुल रसोइयों की संख्या 79,286 है. अब तक उनको साल में 10 माह के लिए 1,000 रुपये का मानदेय देय होता था. मंत्रिपरिषद ने उनको साल में 12 महीनों के लिए 1,000 रुपये अतिरिक्त मानदेय देने के प्रस्ताव पर स्वीकृति दी.

    अब योजना के तहत कार्यरत रसोइया सह सहायिका को सालाना कुल 22,000 रुपये दिये जायेंगे. इससे राज्य सरकार पर 95.14 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार प्रतिवर्ष पड़ेगा. वहीं, मंत्रिपरिषद ने राज्य में कार्यरत कृषक मित्रों का मानदेय भी दोगुना करने के प्रस्ताव पर मंजूरी दी. केंद्र प्रायोजित कृषि नीति योजना में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन उपयोजना के तहत राज्य में ग्रामस्तर पर कुल 16,532 कृषक मित्र कार्यरत हैं. वर्तमान में कृषक मित्रों को मानदेय के रूप में 1,000 रुपये प्रतिमाह देय होता है. मंत्रिपरिषद ने मानदेय की राशि को 2,000 रुपये करने का निर्णय लिया.

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    honorarium of cooks and Krishak Mitras increased Jharkhand Cabinet Decision: Cabinet approves 49 proposals now they will get double
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त की स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक, हर माह 10 ब्लड डोनेशन कैंप और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group