Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

News DeskBy News DeskAugust 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर | 

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले की प्रारूप मतदाता सूची (Draft Electoral Roll) का प्रकाशन 05 अगस्त 2026 को कर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन ने समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि अब 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन और स्थानांतरण के लिए दावा एवं आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की ताकि कोई भी योग्य मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

जिले में कुल 15,11,805 मतदाता दर्ज

प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार पूर्वी सिंहभूम में कुल 15,11,805 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 7,52,533 पुरुष, 7,59,206 महिला और 66 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। जिले में 13,441 दिव्यांग मतदाता भी पंजीकृत हैं।

निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि SIR-2026 के गणना चरण के दौरान कुल 19,07,244 मतदाताओं में से 5,57,321 का सत्यापन स्वयं (Mapped as Self) और 7,53,556 का सत्यापन माता-पिता/वंशज (Mapped as Progeny) के माध्यम से किया गया, जबकि 2,00,928 मतदाता मैप नहीं हो सके।

सत्यापन में बड़ी संख्या में मतदाता अनुपलब्ध या स्थानांतरित

जिला निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार 3,95,439 मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया। इनमें 49,448 मृत, 1,83,558 अनुपलब्ध/अनुपस्थित, 1,45,462 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 3,382 अन्य श्रेणी तथा 13,589 पहले से नामांकित मतदाता शामिल हैं।

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम सूची में नहीं है, वे निर्धारित प्रपत्र-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। 01 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले नागरिक भी आवश्यक घोषणा-पत्र के साथ आवेदन कर सकेंगे।

मतदान केंद्रों की संख्या 1922 से बढ़कर 2183 हुई

इस पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले में मतदान केंद्रों की संख्या 1,922 से बढ़ाकर 2,183 कर दी गई है, जिससे मतदाताओं को मतदान के दौरान अधिक सुविधा मिलने की संभावना है।

दावा और आपत्ति दर्ज करने की अवधि 05 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 05 अगस्त से 03 अक्टूबर तक नोटिस चरण के अंतर्गत संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और अतिरिक्त निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

विशेष शिविर और होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान

मतदाताओं की सुविधा के लिए 08-09 अगस्त और 22-23 अगस्त 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां बीएलओ (BLO) आवेदन स्वीकार करेंगे।

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

इसके अतिरिक्त 25 अगस्त से 04 सितंबर 2026 तक होम-टू-रोल वेरिफिकेशन अभियान चलाया जाएगा। वहीं 15 अगस्त 2026 को पंचायत भवनों और शहरी वार्ड क्षेत्रों में ग्राम सभा और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। किसी भी जानकारी के लिए नागरिक मतदाता हेल्पलाइन 1950, ECINET मोबाइल ऐप या भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group