Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Maiyan Samman yatra: ‘मंईयां सम्मान योजना’ जारी रहेगी, कल्पना ने दिया भरोसा, बोलीं, भाजपा नेता लोगों को कर रहे गुमराह, झारखंड में बंद होगी बीजेपी का खाता
    Headlines

    Maiyan Samman yatra: ‘मंईयां सम्मान योजना’ जारी रहेगी, कल्पना ने दिया भरोसा, बोलीं, भाजपा नेता लोगों को कर रहे गुमराह, झारखंड में बंद होगी बीजेपी का खाता

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2024Updated:September 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन ने कोल्हान में मंईयां सम्मान यात्रा की शुरुआत के दूसरे दिन कदमा उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा व समाधि स्थल पर माल्यार्पण व नमन कर यात्रा की शुरुआत की. झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड की महिलाओं को आश्वासन दिया कि ‘मंईयां सम्मान योजना’ बिना किसी रुकावट के जारी रहेगी और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उस बयान के प्रति आगाह किया, जिसमें इस योजना को चुनावी स्टंट बताया गया है. बोड़ाम में मंईयां सम्मान योजना यात्रा को संबोधित करते हुए उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कार्यक्रम के भविष्य के बारे में गलत सूचना फैलाने के लिए भाजपा सहित विपक्षी दलों की आलोचना की.

    सभा को संबोधित करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता कल्पना सोरेन ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनके लाभ बरकरार रहेंगे. उन्होंने कहा, अगर कोई खाता बंद होगा तो वह झारखंड में भाजपा का खाता होगा. उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपनी शक्ति को देवी दुर्गा के नौ रूपों से जोड़ते हुए आगामी नवरात्रि उत्सव के दौरान हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का समर्थन करें. सोरेन ने विश्वास जताया कि नारी शक्ति चुनावों में विपक्ष की जवाबदेही तय करेगी. उन्होंने पिछड़े वर्गों के खिलाफ भाजपा की कार्रवाई की आलोचना की, आरक्षण दरों में गिरावट का हवाला दिया और पार्टी पर झारखंड में हाशिए पर पड़े समुदायों के अधिकारों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. कदमा उलियान से मंईयां सम्मान यात्रा का काफिला मानगो खुदीराम बोस गोलक्कर के पास रुका. यहां झामुमो की महिला कार्यकर्ताओं व नेताओं ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया. उसके बाद काफिला डिमना चौक पहुंचा. जहां झामुमो मानगो नगर समिति व आदिवासी-मूलवासी समाज के लोगों ने स्वागत किया.

    चांडिल के काटिया स्टेडियम में सभा

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इसके बाद मंईयां सम्मान यात्रा शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल पहुंची. यहां काटिया स्टेडियम में सभा का आयोजन किया गया. सभा को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि यात्रा के पांचवें दिन यहां पहुंचे हैं. झारखंड की आधी आबादी को एक महत्वाकांक्षी योजना के तहत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. यह सम्मान पहले ही राज्य के बेटी, बहन व मइया को सरकार के द्वारा दिया जाता, लेकिन षड्यंत्र के तहत विपक्षियों ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया था. मइया सम्मान यात्रा दोपहर करीब दो बजे बोड़ाम होते हुए नीमडीह पहुंची.

    नीमडीह के सामानपुर से झामुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली कर सभा स्थल नीमडीह पहुंचाया. नीमडीह में भी बेबी देवी व कल्पना सोरेन ने सभा को संबोधित किया. उसके बाद रघुनाथपुर, लुपुंगडीह, पितकी, चांडिल स्टेशन, चांडिल बाजार, गोलचक्कर होते हुए काटिया स्टेडियम तक झामुमो ने बाइक रैली निकाली. मौके पर मंत्री बेबी देवी ने खोरठा में भाषण देते हुए कहा कि गरीब खातिर यह योजना हेमंत बाबू ने चालू की है. हेमंत बाबू के पहल पर राज्य के दीदी-बाहन के खाते में पैसा आवत है. मइया सम्मान यात्रा में पहुंचे मंत्री बेबी देवी, विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री मौके पर मंत्री रामदास सोरेन, सांसद जोबा मांझी, ईचागढ़ के विधायक सबिता महतो, विधायक मंगल कालिंदी, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, एसपी मुकेश लुणाय आदि उपस्थित थे.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    BJP leaders are misleading people BJP's account will be closed in Jharkhand Kalpana assured Maiyan Samman Yatra: 'Maiyaan Samman Yojana' will continue said
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group