


Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बारे अभद्र टिप्पणी और भाषा का प्रयोग करने के आरोप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के खिलाफ रांची जिला के तीन अलग- अलग थानों में शिकायत दर्ज की गयी है. सिकिदिरी थाना में टाटी ग्राम निवासी रामानंद बेदिया ने शिकायत दर्ज करायी है. इन्होंने पुलिस को बताया कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने की वजह से आदिवासी समाज के नाते वह भी अपमानित महसूस कर रहे हैं. रातू थाना में टीपू टोला निवासी बबलू मिंज ने शिकायत दर्ज करायी है. नगड़ी थाना में तीसरी शिकायत बालालौंग के पतरा टोली निवासी अंशुरानी एक्का के द्वारा दर्ज गयी है. शिकायत में इन्होंने पुलिस को बताया है कि बाबूलाल मरांडी के द्वारा दिया गया बयान अशोभनीय है. उनके बयान ने प्रदेश की जनता और आदिवासियों को नीचा दिखाने का काम किया है. बाबूलाल मरांडी के द्वारा अपनी पार्टी को लाभ पहुंचाने केलिए समाज में द्वेष और नफरत पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है.



