Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»IIFA Awards 2024: शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का मिला पुरस्कार
    Headlines

    IIFA Awards 2024: शाहरुख खान को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का मिला पुरस्कार

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Abudhabi. अबू धाबी के यास आइलैंड में आयोजित ‘इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स 2024’ (आइफा) में अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म ‘जवान’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया, जबकि रणबीर कपूर अभिनीत ‘एनिमल’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला है. शाहरुख ने अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म निर्माता करण जौहर के साथ मिलकर शनिवार को आइफा पुरस्कार समारोह की मेजबानी की. शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से…’ के निर्देशक मणिरत्नम और संगीतकार ए.आर. रहमान ने अभिनेता को पुरस्कार दिया. शाहरुख ने पुरस्कार लेने से पहले मणिरत्नम के पैर छुए. अभिनेत्री रानी मुखर्जी को फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में उनकी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला.

    गायिका शिल्पा राव को फिल्म ‘जवान’ के गीत ‘चलेया’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका (महिला) का पुरस्कार मिला. आइफा पुरस्कार में फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को उनकी फिल्म ‘ट्वेल्थ फेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला. संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ के लिए अभिनेता अनिल कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता और बॉबी देओल को सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका श्रेणी में पुरस्कार मिला. देओल ने पुरस्कार लेने के बाद फिल्म ‘एनिमल’ के गीत ‘जमाल कुडू’ पर नृत्य भी किया.

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    यास आइलैंड में आयोजित हुए आइफा पुरस्कार में रणीबर कपूर शामिल नहीं हुए. फिल्म ‘एनिमल’ में संगीत निर्देशन के लिए प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर को भी पुरस्कार प्रदान किया गया. भूपिंदर बब्बल को फिल्म ‘एनिमल’ के गाने ‘अर्जन वैली’ के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक (पुरुष) का पुरस्कार मिला, साथ ही उन्हें ‘सतरंगा’ गीत के लिए सर्वश्रेष्ठ गीतकार के पुरस्कार से नवाजा गया.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को भी पुरस्कार मिला है. फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट की दादी की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी को भी आइफा पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला जबकि लेखक इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान, सुमित रॉय ने सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार जीता. दिग्गज अभिनेत्री-नेता हेमा मालिनी को भारतीय सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अभिनेत्री अलीजेह अग्निहोत्री को सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री का पुरस्कार मिला, जबकि करण बुलानी को उनकी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक का पुरस्कार प्रदान किया गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'Animal' won the Best Film award IIFA Awards 2024: Shahrukh Khan won the Best Actor award
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026

    Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी में महिला की धारदार हथियार से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Jamshedpur: आजादनगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर हुई मारपीट

    June 2, 2026

    Jamshedpur. जुगसलाई के मिल्लत नगर में जनरल स्टोर के बाहर दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group