Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ओडिशा और झारखंड दो अलग राज्य होते हुए भी एक जान : मोहन माझी
    Headlines

    ओडिशा और झारखंड दो अलग राज्य होते हुए भी एक जान : मोहन माझी

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पश्चिम सिंहभूम. झारखंड के कोल्हान प्रमंडल के जगरनाथपुर में साेमवार काे भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन सभा में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि ओडिशा और झारखंड दो अलग राज्य होते हुए भी एक जान के जैसे हैं. अखंड राज्य में कभी ये दोनों राज्य एक हुआ करते थे. इस दौरान उन्होंने झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.

    माझी ने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से झारखंड में कठपुतली की सरकार चल रही है. आशा है कि मां दुर्गा आने वाले चुनाव में इनका नाश अवश्य करेंगी. उन्होंने किसानों की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यहां खेतिहरों किसानों की न्यूनतम मासिक आय मात्र 4,400 रुपये है, यह देश में सबसे कम है. इसके लिए राज्य की हेमंत सरकार जिम्मेदार है. इसलिए झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है.

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    माझी ने झारखंड में उड़िया भाषा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में उड़िया भाषी लोग दोयम दर्जे की हालत में हैं. इनको ऊपर उठाने का दायित्व हेमंत सरकार की है लेकिन झारखंड में उड़िया भाषा उपेक्षित है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार यहां शिक्षकों की बहाली न कर उड़िया भाषा को विलुप्त करने का प्रयास कर रही है. उड़िया भाषा को विलुप्त करने का हेमंत सरकार एक षडयंत्र रच रही है.

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    माझी ने कहा कि झारखंड में भी डबल इंजन की सरकार बनानी है. भाजपा की डबल इंजन सरकार जो कहती है वह करती है. कुछ महीने पहले ही ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी, वहां भाजपा ने जो वादे किए उसे पूरा कर रही है. यह हमारे ओडिशा में देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर राज्य की 136 स्कूलों में उड़िया शिक्षकों का निवेदन को स्वीकार करते हुए उनका मानदेय वृद्धि करते हुए 3 से 6 हजार किया जाएगा, शिक्षकों का बकाया पैसा भी दिया जाएगा. यहां के उड़िया छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक भी दिया जाएगा, स्कूल भवन भी बनाये जाएंगे. साथ ही कहा कि आदिवासी मूलवासी सभी को एक साथ मिलकर भाजपा की सरकार लानी होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी तो महिलाओं के खाते में आयो गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपये दिए जाएंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Odisha and Jharkhand are two different states but still have one soul: Mohan Majhi
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: डीसी राजीव रंजन ने की सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व कस्तूरबा विद्यालयों की बड़ी समीक्षा, बोले- ‘बोर्ड परीक्षाओं में और बेहतर हों परिणाम’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: तुलसी भवन में ‘सहयोग’ का भव्य आयोजन, कबीर जयंती पर गूंजे दोहे; अवतार सिंह बोले- ‘कबीर केवल पढ़ने नहीं, जीने का विषय’

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चमके लौहनगरी के 37 ‘खेल रत्न’, डीसी राजीव रंजन और पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया सम्मानित

    June 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: 30 जून से आपके घर आएंगे BLO, मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ को लेकर एक महीने चलेगा महा-अभियान

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group