Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Kanpur में फिर ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश; रेल पटरी पर मिला अग्निशामक यंत्र, टकराने से बची मालगाड़ी, अधिकारियों का साजिश की आशंका से इनकार
    Headlines

    Kanpur में फिर ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश; रेल पटरी पर मिला अग्निशामक यंत्र, टकराने से बची मालगाड़ी, अधिकारियों का साजिश की आशंका से इनकार

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kanpur. उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात क्षेत्र के अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार को रेल की पटरी पर एक अग्निशामक यंत्र मिला जिसे देखकर मालगाड़ी के चालक को ब्रेक लगाने पड़े. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े छह बजे की है। ट्रेन के लोको पायलट ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे जानकारी दी. झींझक जीआरपी चौकी के प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि मालगाड़ी सुबह साढ़े छह बजे अंबियापुर रेलवे स्टेशन के करीब पहुंची तभी उसके चालक ने पटरी पर एक सिलेंडर रखा देखा और ब्रेक लगा दिए जिसके बाद चालक ने तुरंत इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दी.

    उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि सिलेंडर रेलवे का अग्निशामक यंत्र है. कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस. मूर्ति ने बताया कि रेलवे अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पाया कि सिलेंडर रेलवे की संपत्ति है और हो सकता है कि यह किसी अन्य ट्रेन से गिर गया हो. रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि इस घटना के पीछे कोई आपराधिक इरादा नहीं था। उन्होंने बताया कि जांच से यह भी पता चलता है कि इस मामले में कोई बाहरी या अन्य आपराधिक संलिप्तता नहीं है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में हाल ही में हुई इसी तरह की घटनाओं के बाद रेलवे अधिकारी सतर्क हैं.
    पहले भी हो चुकी हैं ऐसी कई घटनाएं

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    इससे पहले, अगस्त में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के 22 डिब्बे कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास पटरी से उतर गए थे. उस ट्रेन का इंजन पटरी पर रखी किसी चीज से टकराया था. इसी तरह आठ सितंबर को प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस को शिवराजपुर इलाके के पास पटरी पर एलपीजी सिलेंडर रखकर पटरी से उतारने की कोशिश की गई थी. इस घटना के करीब 10 दिन पहले प्रेमपुर रेलवे स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के सामने पटरियों पर खाली गैस सिलेंडर भी मिला था. पिछले रविवार को गोविंदपुरी स्टेशन के पास पुष्पक एक्सप्रेस के सामने भी पटरियों पर आग बुझाने वाला यंत्र मिला था जिसे देखकर लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था.

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    पिछले महीने 16 सितंबर को राज्य के जौनपुर जिले में हरपालगंज रेलवे स्टेशन के पूर्व में रजनीपुर रेलवे फाटक के पास रेल पटरी टूटी मिलने से कुछ समय के लिए ट्रेन परिचालन बाधित रहा था. घटना का पता सुबह करीब सात बजे चला जब सुलतानपुर से आ रही सुहेलदेव एक्सप्रेस क्षतिग्रस्त पटरी से गुजरी और तेज आवाज हुई. उसी दिन सोनभद्र में एक मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया, जिसके कारण घंटों तक रेल यातायात बाधित रहा। इस घटना में सोनभद्र जिले के चुनार से चोपन जा रही मालगाड़ी ब्रह्मबाबा पुल के पास मलबे से टकरा गई और उसका इंजन पटरी से उतर गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Conspiracy to derail train in Kanpur again; fire extinguisher found on railway track goods train saved from collision officials deny possibility of conspiracy
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: कोवाली के कुंदरूकोचा गांव के पास जंगल में महुआ के बीज इकट्ठा करने गयी वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या

    June 2, 2026

    BJP Meeting: भाजपा ने अगले वर्ष होने वाले 7 राज्यों के विधानसभा चुनावों की शुरू कीं तैयारियां

    June 2, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 296.19 अंक टूटकर 73,971.30 अंक पर, टीसीएस के शेयर में तेजी

    June 2, 2026

    Jamshedpur: गोलपहाड़ी-गोविंदपुर सड़क की बदहाली पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, विधायक मंगल कालिंदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी, फूंका पुतला

    June 2, 2026

    Jamshedpur: बिष्टुपुर में टीएमएच गोलचक्कर के पास टाटा स्टील के दमकल वाहन की चपेट में आने से जुगसलाई के युवक की मौत

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group