Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa: युवक का सिर धड़ से अलग करने और हाथ-पैर काट कर हत्या करने के मामले में छह लोग गिरफ्तार
    Breaking News

    Chaibasa: युवक का सिर धड़ से अलग करने और हाथ-पैर काट कर हत्या करने के मामले में छह लोग गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में 30 साल के एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग कर उसके हाथ-पैर काटने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। चाईबासा सदर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी बहमन टुटी ने यहां एक प्रेस वार्ता में बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अरगुंडी गांव में कोट्सोना नदी में व्यक्ति का धड़ तैरता हुआ मिला था। उन्होंने बताया कि मृतक की शारीरिक बनावट और ग्रामीणों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर शव की पहचान स्थानीय निवासी जॉन गगराई के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि श्वान दस्ते को तैनात किया गया और उसके कटे हुए हाथ-पैर पास ही पड़े मिले। मृतक के पिता के बयान के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई और दोषियों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई गई।

    अधिकारी ने बताया कि जॉन के साथ शनिवार रात को देखे गये उदय जमुंडा को हिरासत में लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान जमुंडा ने कबूल किया कि उसने आठ अन्य लोगों के साथ मिलकर पुरानी दुश्मनी के कारण जॉन की हत्या कर दी और कुल्हाड़ी एवं दरांती से उसका सिर, हाथ और पैर काट दिए।

    CM हेमंत सोरेन का बड़ा फ़ैसला: JSSC-CGL की परीक्षा रद्द TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द, 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी

    अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने खुलासा किया कि अपराध करने के बाद सबूत छिपाने के लिए उन्होंने शव को नदी में फेंक दिया। पुलिस ने बताया कि जमुंडा से मिली जानकारी के आधार पर, सोमवार शाम को अपराध स्थल के पास एक कुएं से सिर बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद उदय जमुंडा और पांच अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    CID Raid JSSC Office: झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

    पुलिस ने बताया कि बाकी आरोपियों की पहचान अरगुंडी गांव के रहने वाले सालुका जमुदा (50), बिरसिंह जमुदा (23), रामसिंह जमुदा उर्फ सिकंदर जमुदा (48), गणेश जमुदा (40) और नार्दे जमुदा (50) के तौर पर हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और दरांती भी जब्त कर ली तथा सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa: Six people arrested for the murder of a young man Chaibasa: युवक का सिर धड़ से अलग करने और हाथ-पैर काट कर हत्या करने के मामले में छह लोग गिरफ्तार whose head was severed and limbs chopped off.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CM हेमंत सोरेन का बड़ा फ़ैसला: JSSC-CGL की परीक्षा रद्द TDPL एजेंसी द्वारा ली गई सभी परीक्षा रद्द, 2014 से लेकर अब तक हुई सभी परीक्षाओं की जांच होगी

    August 18, 2026

    CID Raid JSSC Office: झारखंड भर्ती परीक्षा में ‘अनियमितताओं’ के सिलसिले में जेएसएससी कार्यालय में सीआईडी की छापेमारी

    August 18, 2026

    Adityapur: आदित्यपुर के आरआइटी मोड़ पर पत्नी को छोड़कर चला गया ड्यूटी, दो साल की बेटी संग पत्नी हो गयी लापता, मायके जाने की बात कह घर से निकली थी, शिकायत दर्ज

    August 18, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर डीसी ने राजस्व वसूली बढ़ाने के दिये निर्देश, म्यूटेशन और सीमांकन के मामलों में देरी पर सख्ती

    August 18, 2026

    Jamshedpur: नीलडीह ग्वाला बस्ती के रामाधीन बागान के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गर्दन पर चापड़ सटाकर लूट लिये 13 हजार रुपये

    August 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group