Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Iran Israil Conflict: भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई, सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया, भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने को कहा
    Headlines

    Iran Israil Conflict: भारत ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई, सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान किया, भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने को कहा

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. भारत ने पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति के बिगड़ने पर बुधवार को गहरी चिंता व्यक्त की और कहा कि संघर्ष को व्यापक रूप नहीं लेना चाहिए. इसके अलावा भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की सलाह दी है. ईरान ने इजराइली हमले में चरमपंथी संगठन हिजबुल्लाह के प्रमुख हसन नसरल्लाह और अन्य कमांडरों की मौत के जवाब में इजराइल पर लगभग 200 मिसाइल दागी हैं, जिसके बाद भारत ने यह टिप्पणी की है.

    ईरानी कार्रवाई के बाद, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान को इसकी “कीमत चुकानी पड़ेगी. पश्चिम एशिया की ताजा स्थिति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारत ने “बातचीत और कूटनीति” के माध्यम से सभी मुद्दों को हल करने की अपील दोहराई. विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “हम पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति के बढ़ने से बहुत चिंतित हैं और सभी संबंधित पक्षों से संयम बरतने व आम लोगों की सुरक्षा की अपील दोहराते हैं.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बयान में कहा गया है, क्षेत्रीय स्तर पर संघर्ष को व्यापक रूप नहीं लेना चाहिए। हम सभी मुद्दों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल करने का आग्रह करते हैं. ईरान-इजराइल शत्रुता के मद्देनजर तनाव बढ़ने पर भारत ने अपने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी.
    विदेश मंत्रालय ने एक परामर्श जारी कर ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों से सतर्क रहने और तेहरान स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने का भी आग्रह किया. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ईरान में 4,000 से अधिक भारतीय नागरिक रह रहे हैं. विदेश मंत्रालय ने कहा, हम क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    asked Indian citizens to remain vigilant called on all parties to exercise restraint Iran Israel Conflict: India expressed deep concern over the increasing tension in West Asia
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group