Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»CM Visit Jamshedpur: विधायक-मंत्री को खरीदने में लगी है बीजेपी, गरीबों को झूठा आश्वासन व झूठा राशन ही दे सकती है डबल इंजन की सरकार, मानगो बालीगुमा में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री हेमंत
    Headlines

    CM Visit Jamshedpur: विधायक-मंत्री को खरीदने में लगी है बीजेपी, गरीबों को झूठा आश्वासन व झूठा राशन ही दे सकती है डबल इंजन की सरकार, मानगो बालीगुमा में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री हेमंत

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जब झारखंड में भी भाजपा की डबल इंजन सरकार थी, उस वक्त जनता के लिए कुछ नहीं किया. अब जब हमारी सरकार काम कर रही हैं, तो भाजपा मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को रोकने की कोशिश कर रही है. बीजेपी गरीबों को झूठा आश्वासन व झूठा राशन ही दे सकती है. इनके पास अमीरों व बड़े कारोबारियों को देने के लिए सबकुछ है, लेकिन गरीबों को देने के लिए कुछ नहीं है. मुख्यमंत्री शनिवार को मानगो बालीगुमा में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे.

    वे मानगो डिमना रोड स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में बने नये भवन और ओपीडी का उद्घाटन करने आये थे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बीजेपी झारखंड में काबिज होने के लिए विधायक व मंत्री को खरीद फरोख्त में लगी है. बीजेपी किसी भी तरह से महागठबंधन की सरकार को गिराना चाहती है. लेकिन उनका सपना कभी सच होने वाला नहीं है. कार्यक्रम में विधायक मंगल कालिंदी, विधायक समीर मोहंती, विधायक संजीव सरदार व विधायक सविता महतो समेत अन्य मौजूद थे.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल अस्पताल कोल्हान और आसपास के राज्यों के लोगों के लिए वरदान साबित होगा. इस अस्पताल में आम नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी. जिससे उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान होगा. साथ ही इस अस्पताल के जरिये नये डॉक्टरों को भी प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा. राज्य सरकार का यह प्रयास क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Visit Jamshedpur: BJP is busy buying MLAs and ministers the double engine government can only give false assurances and false ration to the poor
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group