Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रांची में दुर्गा पूजा पर नौ से 13 तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, शहरी क्षेत्र में शाम चार बजे से वाहनों का प्रवेश बंद
    Headlines

    रांची में दुर्गा पूजा पर नौ से 13 तक बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, शहरी क्षेत्र में शाम चार बजे से वाहनों का प्रवेश बंद

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. दुर्गा पूजा को लेकर नाै से 13 अक्टूबर तक राजधानी रांची के मुख्य मार्गों पर शाम चार बजे से छोटे व बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. ट्रैफिक एसपी ने रविवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है.

    किस रूट के वाहन कहां तक आ सकेंगे

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    • -सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा. सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट जीईएल चर्च कम्प्लेक्स तक ही जा सकेगी.
    • -पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड) की ओर आने वाली सभी छोटी गाडियों का परिचालन सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक और यहां से हरमू चौक की ओर होगी.
    • -हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा. इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाडी मंदिर मोड़ से मीनाक्षी सिनेमा मोड़ और रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जायेंगे.
    • -हरमू बाईपास रोड के तरफ से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन भाजपा कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोड, हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जायेंगे.
    • -कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाडियों जाकिर हुसैन पार्क,रेडियम रोड़ होकर कचहरी चौक तक, लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाडियों जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाडियों लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ ट्रेकर पड़ाव तक एवं डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाली छोटी गाडियों मिशन चौक तक ही आ सकेगी.
    • -लालपुर से कोकर जाने वाले मार्ग वन-वे रहेगा. सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जायेंगे. कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाडियों कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जाऐगी.
    • -हरमू रोड से छोटी गाडियां अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होते हुए कांटोटोली जा सकती है.
    • -कांके रोड से आने वाली गाडियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बुटी मोड़ होतु हुए जमशेदपुर या कांटाटोली वो तरफ जा सकती हैं.
    • – मेन रोड में शाम चार बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है. किशोरगंज चौक तक छोटी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है.

    यहां होगी पार्किंग की व्यवस्था

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    • -डोरंडा और सुजाता चौक से मेन रोड आने वाले वाहनों की पार्किंग सैनिक मार्केट व चर्च कॉम्प्लेक्स.
    • -अलबर्ट एक्का चौक से बकरी बाजार की ओर जाने वाले लोग जिला स्कूल और बालकृष्ण स्कूल में वाहन पार्क करेंगे.
    • -डंगराटोली से सर्जना चौक जाने वाले वाहन संत जॉन्स स्कूल के सामने पार्क होंगे.
    • -स्टेशन रोड पूजा पंडाल जाने वाले वाहन रेलवे भर्ती बोर्ड से चुटिया थाना मोड़ तक रोड पर पार्क होंगे.
    • -हरमू से किशोरगंज तक आने वाले वाहन मुक्तिधाम से किशोरगंज के बीच सड़क किनारे पार्क होंगे.
    • -हरमू चौक स्थित पूजा पंडाल जानेवाले लोग हरमू मैदान में वाहन पार्क करेंगे.
    • -बरियातू हाउसिंग जाने वाले लोग बरियातू मैदान में वाहन लगायेंगे.
    • -सीएमपीडीआइ के पास पंडाल जाने वाले लोग कैंब्रियन स्कूल के आगे वाहन पार्क करेंगे.
    • -लालपुर से कोकर जाने वाले लोग साधु मैदान व बिजली ऑफिस में वाहन पार्क करेंगे.
    • -खेलगांव से कोकर पूजा पंडाल जाने वाले लोग राम लखन सिंह यादव कॉलेज में वाहन लगायेंगे.
    • -कांके रोड से बकरी बाजार जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड में पार्क होंगे.
    • -हरमू बाईपास रोड से बकरी बाजार जाने वाले लोग बड़ा तालाब नदी ग्राउंड में वाहन लगायेंगे.
    • -पिस्का मोड़ से दुर्गा मंदिर चौक, रातू रोड आनेवाले वाहन जायसवाल पेट्रोल पंंप के सामने पार्क करेंगे.
    • -बरियातू रोड से बकरी बाजार जाने वाले वाहन नागाबाबा खटाल एवं जाकिर हुसैन पार्क में खड़े होंगे.
    • -पुराना विधानसभा मैदान पंडाल आने वाले शहीद मैदान में वाहन पार्क करेंगे.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Traffic system changed in Ranchi due to Durga Puja
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026: घाटशिला में दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का डीईओ राजीव रंजन ने किया निरीक्षण

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : SIR-2026 में 18 बूथों पर शून्य प्रपत्र-6, 671 मतदान केंद्रों पर भी कम आवेदन; डीईओ ने दिए सख्त निर्देश

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : विजय आनंद मूनका FJCCI के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित

    September 3, 2026

    Patna NEWS : पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस अब अत्याधुनिक LHB कोच से चलेगी, यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक यात्रा

    September 3, 2026

    Jamshedpur NEWS : करीम सिटी कॉलेज में कॉलेज मेंटरशिप प्रोग्राम पर IQAC की विशेष कार्यशाला आयोजित

    September 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group