Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Sudesh Mahto: राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था ठप, हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने राज्य सरकार को घेरा
    Headlines

    Sudesh Mahto: राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था ठप, हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन में आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने राज्य सरकार को घेरा

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi.आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि सरकार ने अपने कार्यकाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को ठप कर दिया है. राज्य में पिछले पांच सालों में शिक्षकों की कमी होने से शिक्षा के स्तर में गिरावट आयी है. सरकार ने राज्य की बुनियाद को कमजोर कर दिया है. श्री महतो रविवार को मनातू के निकट रिंग रोड स्थित आम बगीचा में आयोजित हटिया विधानसभा स्तरीय चूल्हा प्रमुख सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे. मौके पर विधानसभा क्षेत्र के चूल्हा प्रमुखों ने अपने पद की शपथ ली.

    सुदेश महतो ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए गांवों को सशक्त करना आवश्यक है. आत्मनिर्भर महिलाएं ही आत्मनिर्भर गांव का आधार हैं. हमने महिलाओं को चौखट और घूंघट से निकालकर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक सम्मान दिलाने का काम किया है. सरकार को हटाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा. उन्होंने कहा कि झारखंड को अपने पैरों पर खड़ा करने की दिशा में काम करना है. राज्य की बेहतरी हमारी प्राथमिकता है. पढ़ाई, दवाई, न्याय और कमाई हमारा मूल एजेंडा है. उन्होंने कहा कि चूल्हा प्रमुख हमारे सांगठनिक ढांचे के मजबूत आधार हैं. मौके पर मुख्य केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, जिप अध्यक्ष निर्मला भगत, हटिया विधानसभा प्रभारी भरत कांशी, जिप सदस्य मनीषा देवी, डॉ सुधीर यादव, ज्ञान सिंहा, जितेंद्र सिंह, अशोक नाग, नागेश्वर महतो, विक्की लोहरा, लीला तिर्की, मन्नू पांडे, योगेंद्र उरांव, राकेश साहू, जितेंद्र कांशी, आजम अंसारी, चिंटू मिश्रा आदि मौजूद थे.

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    AJSU chief Sudesh Mahto surrounded the state government in Hatia assembly level Chulha Pramukh conference health and law and order are stalled in the state Sudesh Mahto: Education
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026

    SERAIKELA NEWS : सरायकेला उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, घूसखोरी और गैस एजेंसी की मनमानी की हुई शिकायत

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: जमशेदपुर और चाईबासा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 20 बाइक बरामद, दो लोग गिरफ्तार

    June 2, 2026

    CBSE Dicision: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन के लिए पोर्टल खोला

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group