Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर
Breaking News

..जब टर्बुलेंस में फंसकर अचानक 300 फीट नीचे गिरा Air India का विमान, अचानक अल्टीट्यूड ड्रॉप से मची चीख-पुकार, 15 यात्री घायल, चालक दल का एक सदस्य गंभीर

News DeskBy News DeskAugust 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. थाईलैंड के फुकेत से दिल्ली आ रहा एअर इंडिया का एक विमान मंगलवार सुबह वायुमंडलीय अस्थिरता (टर्बुलेंस) के कारण हवा में अपनी निर्धारित ऊंचाई से अचानक लगभग 300 फुट नीचे आ गया, जिससे विमान में सवार कम से कम 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घायल होने वालों में चालक दल का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। एअर इंडिया का ए-320 श्रेणी का विमान फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान संख्या ‘एआई2379’ का संचालन कर रहा था। विमान पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर उतर गया। सूत्रों के अनुसार, विमान में 134 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि इस घटना में चालक दल (केबिन क्रू) के चार सदस्यों समेत कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

डीजीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, एअर इंडिया का ए-320 विमान (पंजीकरण संख्या वीटी-ईएक्सओ), जो फुकेत-दिल्ली उड़ान संख्या एआई2379 का संचालन कर रहा था, उड़ान के दौरान लगभग 300 फुट नीचे आ गया।” उन्होंने कहा, विमान के पायलट ने बताया कि विमान के लगभग 300 फुट नीचे आने के कारण एक केबिन क्रू सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया तथा कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उड़ान के दौरान क्रूज चरण में विमान को थोड़े समय के लिए वायुमंडलीय अस्थिरता का सामना करना पड़ा, जिससे उसकी ऊंचाई में क्षणिक बदलाव आया।

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

उन्होंने कहा कि विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया और सभी यात्रियों तथा चालक दल के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। इससे पहले 21 मई, 2024 को लंदन से सिंगापुर जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की एक उड़ान भी भीषण वायुमंडलीय अस्थिरता की चपेट में आ गई थी। इस घटना में एक यात्री की संदिग्ध हृदयाघात से मृत्यु हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। एक अन्य गंभीर घटना में एक मई, 2022 को मुंबई से दुर्गापुर जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान को भी तेज वायुमंडलीय अस्थिरता का सामना करना पड़ा था, जिसमें एक यात्री की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group