Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Cm Hemant Soren: मुख्यमंत्री ने रांची में रखी 310 बिस्तरों वाले ‘मल्टी-स्पेशलिटी’ अस्पताल की आधारशिला
Headlines

Cm Hemant Soren: मुख्यमंत्री ने रांची में रखी 310 बिस्तरों वाले ‘मल्टी-स्पेशलिटी’ अस्पताल की आधारशिला

News DeskBy News DeskOctober 8, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को शहर के ‘स्मार्ट सिटी’ क्षेत्र में 310 बिस्तरों वाले ‘मल्टी-स्पेशलिटी’ अस्पताल की आधारशिला रखी. अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड यह अस्पताल रांची नगर निगम (आरएमसी) द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई गई 2.75 एकड़ भूमि पर स्थापित कराएगा. सोरेन ने कहा, ‘यह अस्पताल अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होगा जिससे झारखंड के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अन्य राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.’ एक अधिकारी ने बताया कि अपोलो अस्पताल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (बीपीएल) 10 प्रतिशत रोगियों को मुफ्त या सरकारी योजनाओं के तहत रियायती दरों पर उपचार उपलब्ध कराएगा.

उन्होंने राज्य के बाहर चिकित्सा सेवाएं लेने वाले लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया तथा स्वास्थ्य सेवा बुनियादी ढांचे के विस्तार की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया. सोरेन ने एक दिन पहले ही जमशेदपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की नई इमारत का उद्घाटन किया था. अधिकारियों ने बताया कि 376 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल की क्षमता 500 से बढ़कर 700 बिस्तरों की हो जाएगी.सोरेन ने बताया कि रांची के इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा समर्थित एक और अस्पताल स्थापित किया जा रहा है.

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

उन्होंने कहा कि रांची के इस्लाम नगर में 28.78 करोड़ रुपये की लागत से छह नए आवासीय भवनों का निर्माण किया गया है जो किफायती आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 291 लाभार्थियों को आवास की चाबियां भी सौंपी.

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group