Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Aam Admi Party: ‘आप’ दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, कहा – हम अति आत्मविश्वासी कांग्रेस और अहंकारी भाजपा से अकेले मुकाबला करने में सक्षम
    Headlines

    Aam Admi Party: ‘आप’ दिल्ली में विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, कहा – हम अति आत्मविश्वासी कांग्रेस और अहंकारी भाजपा से अकेले मुकाबला करने में सक्षम

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.हरियाणा में कांग्रेस को मिली हार के एक दिन बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि वह फरवरी में प्रस्तावित दिल्ली विधानसभा चुनाव बिना किसी गठबंधन के अकेले लड़ेगी जबकि कांग्रेस ने भी पार्टी (आप) के साथ किसी तरह के समझौते से इनकार किया है.
    ‘आप’ ने कांग्रेस की इस बात के लिए भी आलोचना की कि उसने अपने ‘‘अति आत्मविश्वास’’ के कारण हरियाणा में गठबंधन के लिए किए जा रहे आह्वान पर ध्यान नहीं दिया.

    ‘आप’ की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘दिल्ली में ‘आप’ अकेले लड़ेगी. हम अति आत्मविश्वासी कांग्रेस और अहंकारी भाजपा से अकेले मुकाबला करने में सक्षम हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा में गठबंधन सहयोगियों को हल्के में लिया और अपने अति आत्मविश्वास के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा.

    इस बीच कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने एक बयान में कहा कि पार्टी ‘आप’ के साथ किसी भी तरह के गठबंधन के बिना अपने दम पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए मजबूत स्थिति में है. उन्होंने कहा कि आबकारी ‘घोटाला’ मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के सभी शीर्ष नेताओं के गिरफ्तार होने और जेल जाने के बाद पार्टी की कोई विश्वसनीयता नहीं बची है.

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    ‘आप’ के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ‘आप’ ने हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की कोशिश की लेकिन उसने सभी प्रयासों को विफल कर दिया. सिंह ने कहा, ‘‘हमने गठबंधन धर्म का पालन किया और हरियाणा में भाजपा के 10 साल के कुशासन को खत्म करने के लिए उनके साथ गठबंधन करने की कोशिश की। लेकिन उन्होंने गठबंधन नहीं किया और अकेले चुनाव लड़ा और कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी कोई ‘फैक्टर’ नहीं है.

    कांग्रेस और ‘आप’ के बीच चुनाव पूर्व गठबंधन की बातचीत सीट बंटवारे को लेकर मतभेद के कारण खत्म हो गई. ‘आप’ हरियाणा में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके 8-9 सीट पर चुनाव लड़ना चाहती थी जबकि कांग्रेस उसे 3-4 सीट से अधिक देने को तैयार नहीं थी. सिंह ने गठबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस वर्ष हरियाणा में जब आप-कांग्रेस ने मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था तो ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन का मत प्रतिशत 47 प्रतिशत था.

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    कक्कड़ ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की हार उसके अति आत्मविश्वास के कारण हुई। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस अति आत्मविश्वास में है और उसे लगता है कि वह अकेले ही भाजपा को हरा सकती है. उन्होंने कहा कि भले ही कांग्रेस के पास दिल्ली में कोई विधानसभा सीट नहीं है, लेकिन ‘आप’ ने इस साल की शुरुआत में उसे तीन लोकसभा सीट लड़ने के लिए दी थीं.

    हरियाणा की 90 विधानसभा सीट में से 89 पर चुनाव लड़ने वाली ‘आप’ को भी करारी हार का सामना करना पड़ा और एक को छोड़कर उसके सभी उम्मीदवार अपनी जमानत नहीं बचा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Aam Admi Party: 'AAP' will fight the assembly elections in Delhi alone said - We are capable of fighting alone against the overconfident Congress and arrogant BJP
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    August 4, 2026

    East Central Railway :श्रावणी मेला के अवसर पर पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन एवं आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

    August 4, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: धालभूमगढ़ एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया में आई तेजी, वन विभाग ने क्लीयरेंस रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी

    August 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश उत्सव पर काशी से पहुंची पवित्र कलश यात्रा का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

    August 4, 2026

    East Central Railway :श्रावणी मेला के अवसर पर पटना और मधुपुर के मध्य प्रतिदिन एवं आरा और जसीडीह के मध्य साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन

    August 4, 2026

    DHANBAD NEWS: श्रावणी मेला में कांवरियों की सुविधा के लिए धनबाद मंडल का विशेष सहायता अभियान, स्टेशनों पर हेल्प बूथ और मार्गदर्शन व्यवस्था

    August 4, 2026

    RRB exam special train:कोडरमा-तिलैया-नवादा-किउल-सुलतानगंज-भागलपुर के रास्ते रांची और सबौर के मध्य परीक्षा स्पेशल ट्रेन का परिचालन

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group