Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»BJP में उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार! नये चेहरों पर दावं, कोल्हान की कई सीटों पर नये उम्मीदवार उतारने की तैयारी, रांची और बोकारो से बदले जाएंगे उम्मीदवार
    Breaking News

    BJP में उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार! नये चेहरों पर दावं, कोल्हान की कई सीटों पर नये उम्मीदवार उतारने की तैयारी, रांची और बोकारो से बदले जाएंगे उम्मीदवार

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2024Updated:October 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के नाम लगभग-लगभग फाइनल हैं. प्रदेश चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों की सूची आला नेताओं को सौंप दी है. हालांकि, प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम फैसला संसदीय बोर्ड लेगा. विजयादशमी के बाद के बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची कभी भी जारी हो सकती है. अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. प्रत्याशियों के चयन, उनकी स्क्रूटनी और संबंधित विधानसभा क्षेत्र से आयी सर्वे रिपोर्ट को प्रदेश चुनाव संचालन समिति ने गंभीरता से लिया है। झारखंड की सभी विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम के पैनल पहले ही बन चुके थे. इसके बाद विधानसभा वार उम्मीदवारों के नाम पर रायशुमारी की गयी थी. हरियाणा चुनाव में मिले परिणाम के बाद भाजपा झारखंड के प्रत्याशियों की लिस्ट पर एक बार फिर से गंभीरता से विचार करेगी.

    कोल्हान की 11 सीटों पर भाजपा उतारेगी प्रत्याशी
    आजसू और जदयू के साथ तालमेल की स्थिति में भाजपा ने कोल्हान की तीन सीटें छोड़ने पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है. भाजपा चुनाव संचालन समिति से मिली जानकारी के अनुसार ईचागढ़ और जुगसलाई से आजसू, जमशेदपुर पश्चिम से जदयू चुनाव लड़ेगी और बाकी 11 सीटों पर भाजपा अपनी प्रत्याशी उतारेगी.

    Raghubar Das: छात्र बिना किसी कारण के सड़कों पर नहीं उतरे हैं, वे गंभीर आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, बोले रघुबर दास

    यहां बदले जाएंगे उम्मीदवार
    रांची और बोकारो से भाजपा उम्मीदवार बदल सकती है. कई सीटों पर भाजपा नये चेहरों को मौका दे सकती है. रांची से सीपी सिंह और बोकारो से विरंची नाराय़ण की जगह नये चेहरे को मौका दिये जाने की बात कही जा रही है. घाटशिला से नये चेहरे के तौर पर चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल को मौका मिल सकता है. वहीं कई अन्य़ सीटों पर भी नये चेहरों को मौका मिल सकता है.
    इन सीटों पर संभावित उम्मीदवार
    सरायकेला चंपाई सोरेन, घाटशिला बाबूलाल, खूंटी नीलकंठ सिंह मुंडा, जगन्नाथपुर- गीता कोड़ा, हटिया- नवीन जायसवाल, जमशेदपुर पूर्वी- रामबाबू तिवारी, सिसई-अरूण उरांव, राजमहल- अनंत ओझा, जामा- जयश्री सोरेन, नाला- अरूप चटर्जी, सिंदरी- तारा देवी, देवघर- विनिता पासवान, गांडेय- प्रणव वर्मा, जमुआ- कामेश्वर पासवान, गिरिडीह- रवींद्र राय, बेरमो- रवींद्र पांडेय, टुंडी- राजीव कुमार ओझा, शिकारी पाड़ा- सुनील हांसदा, दुमका- सुनील सोरेन, राजधनवार- बाबूलाल मरांडी
    झरिया-रागिनी सिंह, धनबाद- चंद्रशेखर अग्रवाल, निरसा-अर्पणा सेनगुप्ता, जामताड़ा- दुबराज मंडल, बोकारो- रोहित लाल सिंह

    Hemant Soren: JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर CM हेमंत बोले: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    candidates will be changed from Ranchi and Bokaro. List of candidates in BJP is ready! Bet on new faces preparations to field new candidates on many seats of Kolhan
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Raghubar Das: छात्र बिना किसी कारण के सड़कों पर नहीं उतरे हैं, वे गंभीर आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, बोले रघुबर दास

    August 4, 2026

    Hemant Soren: JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर CM हेमंत बोले: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा

    August 4, 2026

    NEET Paper Leak: नीट पेपर की छपाई से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को देगा केंद्र

    August 4, 2026
    Recent Post

    Raghubar Das: छात्र बिना किसी कारण के सड़कों पर नहीं उतरे हैं, वे गंभीर आरोपों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, बोले रघुबर दास

    August 4, 2026

    Hemant Soren: JPSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं पर CM हेमंत बोले: प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों की मांगों पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा

    August 4, 2026

    NEET Paper Leak: नीट पेपर की छपाई से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को देगा केंद्र

    August 4, 2026

    Tata Project टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक बने सुकुमार हेब्बार, राम मंदिर और कर्तव्य भवन जैसी परियोजनाओं में किया था नेतृत्व

    August 4, 2026

    Gangster Encounter: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर पर उठे सवाल? रिश्तेदारों का आरोप, ‘फर्जी मुठभेड़’ कर मारा गया

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group