Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»ईरान पर बड़ा साइबर अटैक, परमाणु संयंत्रों और तीनों सरकारी शाखाएं प्रभावित
    Headlines

    ईरान पर बड़ा साइबर अटैक, परमाणु संयंत्रों और तीनों सरकारी शाखाएं प्रभावित

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • हमले में विभागों से कई महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी, सभी जरूरी सेवाएं ठप

    नई दिल्ली. ईरान और इजराइल के मध्य चल रहे तनाव और जंग के बीच साइबर अटैक का बड़ा मामला सामने आया है. ईरान के परमाणु संयंत्रों और तीनों सरकारी शाखाओं पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है. ईरान इंटरनेशनल ने शनिवार को हुए इस हमले के बाबत ईरान के साइबरस्पेस की सर्वोच्च परिषद के पूर्व सचिव का हवाला देते हुए रिपोर्ट जारी किया है. हालांकि इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ है कि नहीं यह स्पष्ट नहीं है लेकिन एक अक्टूबर के मिसाइल अटैक के बाद इसे जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है.

    रिपोर्ट में ईरान की सुप्रीम काउंसिल ऑफ साइबरस्पेस के पूर्व सचिव फिरोजाबादी के हवाले से कहा गया है कि ईरान सरकार की लगभग हर शाखाएं विधायिका, न्यायपालिका और कार्यपालिका इस साइबर हमले से प्रभावित हुई हैं. इस घटना के बाद ईरान की कई महत्वपूर्ण जानकारियां चोरी हुई हैं. उन्होंने आगे कहा, ‘हमारे परमाणु संयंत्रों को भी साइबर हमलों को निशाना बनाया गया है. साथ ही ईंधन वितरण, सिटी नेटवर्क, परिवहन नेटवर्क, बंदरगाह नेटवर्क और इसी तरह के अन्य नेटवर्क को निशाना बनाया गया है.’

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    बतादें कि एक अक्टूबर को ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजराइल ने जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी. उस धमकी के बाद ईरान के खिलाफ इजराइल की यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है. इजराइल ने चेतावनी दी थी कि उसका ईरान पर हमला आश्चर्यजनक और बहुत ही घातक होगा. इस हमले के बीच, इजराइली सेना का उत्तरी गाजा में बड़े पैमाने पर अभियान जारी है. इजराइली सेना ने लेबनान में हिज्बुल्लाह आतंकवादियों के ठिकानों पर जमीनी हमला करना जारी रखा है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Major cyber attack on Iran nuclear plants and all three government branches affected
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group