Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»रांची : केस मैनेज करने के नाम पर ठगी मामले में ईडी की छापेमारी
    Headlines

    रांची : केस मैनेज करने के नाम पर ठगी मामले में ईडी की छापेमारी

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) केस मैनेज करने के नाम पर ठगी मामले में शनिवार को चुटिया थाना क्षेत्र के सुजाता चौक के पास प्रदीप गुप्ता के घर पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों ने बताया कि प्रदीप गुप्ता पूर्व में एक न्यायाधीश की गाड़ी चला चुका है. ईडी ने उसके छोटे बेटे को हिरासत में ले लिया. बताया जाता है कि ईडी की छापेमारी से पहले शुक्रवार की रात प्रदीप गुप्ता और उसका बड़ा बेटा प्रीतम गुप्ता घर छोड़कर फरार हो गए थे. यह पहली बार नहीं है जब ईडी ने इस मामले में कार्रवाई की है.

    इससे पहले आठ अक्टूबर को ईडी ने रांची, धनबाद और पटना में इस मामले से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. इनमें अधिवक्ता सुजीत कुमार, कांके के अंचलाधिकारी जय कुमार राम, पूर्व अंचलाधिकारी सह धनबाद के डीटीओ दिवाकर द्विवेदी, नामकुम के पूर्व अंचलाधिकारी प्रभात भूषण और जमीन कारोबारी संजीव पांडेय के ठिकाने शामिल थे. पंडरा थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने इस मामले में जांच शुरू की थी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उल्लेखनीय है कि कांके जमीन घोटाला में गिरफ्तार किए गए कमलेश के करीबी जमीन कारोबारी संजीव पांडेय ने ईडी को मैनेज करने के नाम पर वकील सुजीत कुमार पर छह करोड़ रुपये ठगी करने का आरोप लगाया था. संजीव पांडेय ने सुजीत कुमार के खिलाफ दो दिन पूर्व पंडरा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है. अपने आवेदन में संजीव ने लिखा है कि जो रुपये ईडी को मैनेज करने के नाम पर अधिवक्ता को दिए गए थे, उसमें कांके सीओ रहे जयकुमार राम ने अमन नाम के एक आदमी से तीन करोड़ 40 लाख नकदी और एक आईफोन दिया गया था.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    कांके के पूर्व सीओ और धनबाद डीटीओ दिवाकर द्विवेदी ने अपने भाई के माध्यम से एक करोड़ रुपये तथा नामकुम के पूर्व सीईओ प्रभात भूषण सिंह ने एक करोड़ रुपये दिए थे लेकिन इसके बावजूद ईडी की चार्जशीट में सभी का नाम आ गया. जब पैसे अधिवक्ता से वापस मांगे गए तब उसने किस्तों में पैसे देने की बात कही थी लेकिन बाद में अधिवक्ता के द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज करवा दिया गया. रांची पुलिस अभी मामले की जांच ही कर रही थी तब तक इसमें ईडी की एंट्री हो गई.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ranchi: ED raids in fraud case in the name of case management
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group