Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»फिल्मकार राजकुमार हिरानी आज “राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान” से होंगे अलंकृत
    Headlines

    फिल्मकार राजकुमार हिरानी आज “राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान” से होंगे अलंकृत

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • – किशोरदा की 37वीं पुण्‍यतिथि पर खंडवा में अलंकरण समारोह व संगीत संध्या

    खंडवा. महान गायक और हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार की आज (रविवार) 37वीं पुण्यतिथि है. इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश शासन संस्‍कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से “राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान” अलंकरण समारोह एवं संगीत संध्‍या का आयोजन किया जा रहा है. खंडवा के पुलिस ग्राउण्‍ड में शाम 7 बजे से होने वाले इस समारोह में प्रसिद्ध पटकथा लेखक और निर्माता-निर्देशक राजकुमार हिरानी को राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान अलंकृत किया जाएगा.

    संस्‍कृति संचालक एनपी नामदेव ने बताया कि अलंकरण समारोह में मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य और संस्‍कृति, पर्यटन, धार्मिक न्‍यास एवं धर्मस्‍व राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) धर्मेन्‍द्र सिंह लोधी की अध्‍यक्षता में सम्‍पन्‍न होगा. अलंकरण समारोह के बाद संगीत संध्‍या का आयोजन होगा, जिसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायक नीरज श्रीधर गीतों की प्रस्‍तुति देंगे. कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्‍या में संगीतप्रेमी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्‍क रहेगा.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    गौरतलब है कि फिल्मकार राजकुमार हिरानी को प्रमुख रूप से मुन्ना भाई एमबीबीएस (2003), लगे रहो मुन्ना भाई (2006) और थ्री इडीयट्स (2009) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. मप्र शासन, संस्कृति विभाग द्वारा उन्हें पटकथा लेखन के लिए वर्ष 2023 का राष्ट्रीय किशोर सम्मान प्रदान किया जा रहा है. इससे पहले अमिताभ बच्चन, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा, वहीदा रहमान जैसे मशहूर सेलिब्रिटी को राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से अलंकृत किया जा चुका है.

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Filmmaker Rajkumar Hirani will be honoured with the "National Kishore Kumar Award" today Rajkumar Hirani will be honored with National Kish
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group