Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur Crime :पश्चिम बंगाल पुलिस ने साकची से युवक को किया गिरफ्तार, वीरभूम में महिला की हत्या के बाद जलाने का है आरोप
Crime

Jamshedpur Crime :पश्चिम बंगाल पुलिस ने साकची से युवक को किया गिरफ्तार, वीरभूम में महिला की हत्या के बाद जलाने का है आरोप

News DeskBy News DeskOctober 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर उसे जलाने के मामले में बंगाल पुलिस ने राहुल नामक युवक को जमशेदपुर के साकची से गिरफ्तार किया है. पुलिस उससे पूछताछ करने के बाद पश्चिम बंगाल लेकर चली गयी है. राहुल गम्हरिया का रहने वाला है. घटना के बाद वह साकची में रह रहा था. घटना के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस शनिवार की देर शाम जमशेदपुर पहुंची. उसके बाद पश्चिम बंगाल और जमशेदपुर की साकची पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर साकची से राहुल को गिरफ्तार किया. उसके बाद रविवार शाम को पश्चिम बंगाल पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गयी. बताया जाता है कि नौ अक्तूबर को खेत में एक महिला का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था. उसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. छानबीन के दौरान पुलिस ने टेक्निकल सेल और महिला के फोन का कॉल डिटेल निकाला. इसके बाद पुलिस ने उसी आधार पर राहुल को गिरफ्तार किया है. पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार, इस कांड में और भी लोगों की संलिप्तता हो सकती है.

मल्लारपुर के सात बेरिया में मिला महिला का शव

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

गौरतलब है कि पिछले बुधवार को बीरभूम जिले के मल्लारपुर थाना इलाके के सात बेरिया ग्राम स्थित खेत से एक अज्ञात महिला का आग में झुलसा हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया था. मामले को लेकर मल्लारपुर पुलिस जांच में जुट गई है. मल्लारपुर पुलिस ने रविवार को इस मामले से जुड़े एक आरोपी राहुल मंडल को जमशेदपुर के साकची थाना इलाके से गिरफ्तार किया है. तब पुलिस ने उक्त महिला का उम्र 30 से 35 वर्ष के मध्य बताया था. स्थानीय लोगों का कहना हैं कि उस महिला की हत्या की गई है और पहचान मिटाने के लिए उसे जला दिया गया था.

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group