Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»108 Ambulance Service Strike: 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 500 एंबुलेंस का परिचालन बंद, मरीज कर रहे संपर्क, पर नहीं मिल रहा रिस्पांस, बढ़ेगी मुश्किल
    Headlines

    108 Ambulance Service Strike: 108 एंबुलेंस सेवा ठप, 500 एंबुलेंस का परिचालन बंद, मरीज कर रहे संपर्क, पर नहीं मिल रहा रिस्पांस, बढ़ेगी मुश्किल

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में 108 एंबुलेंस सेवा रविवार को पूरी तरह ठप रही. इससे राज्य में संचालित करीब 500 एंबुलेंस का परिचालन बंद हो गया है. एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. मरीज अस्पताल पहुंचाने के लिए लगातार 108 नंबर पर संपर्क कर रहे हैं, लेकिन उनको कोई रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है. कई बार फोन भी नहीं उठ रहा है. हालांकि 108 की सेवा उपलब्ध करा रही एजेंसी इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के अधिकारी सेवा को बहाल करने और कर्मचारियों को मनाने में लगे हुए हैं, लेकिन उन पर कोई असर नहीं पड़ रहा है.

    रविवार और पूजा के बाद का दिन होने की वजह से थोड़ी राहत रही, लेकिन सोमवार को इसका व्यापक असर पड़ने की संभावना है. क्योंकि चालकों ने एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में खड़ा कर दिया है. बताते चलें कि 108 सेवा को वेतन का भुगतान नहीं होने सहित चार मांगों को लेकर ठप किया गया है. राज्य में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 108 एंबुलेंस सेवा के तहत एंबुलेंस की तैनाती की गयी है. पुरानी कंपनी मेसर्स जिकित्जा हेल्थ केयर लिमिटेड की जगह पर सिकंदराबाद की कंपनी इएमआरआइ ग्रीन हेल्थ सर्विसेज काम कर रही थी. इसी बीच इस एजेंसी को भी निविदा समाप्त होने पर नयी एजेंसी मेसर्स सम्मान फाउंडेशन को काम सौंपा गया है.

    Jamshedpur/Seraikella- Kharsawan: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां की कमान

    ऐसे में कर्मचारियों को भय है कि मेसर्स जिकित्जा ने दो महीने का वेतन नहीं दिया है, वहीं इएमआरआइ ग्रीन एजेंसी के बदलने के बाद सितंबर माह का वेतन भी लंबित नहीं हो जाये. राज्य में इस एजेंसी से करीब 1,500 कर्मचारी जुड़े हुए हैं. शनिवार को ही एजेंसी से जुड़े कर्मचारियों ने काम प्रभावित करना शुरू कर दिया था, लेकिन इसका असर रविवार से पड़ने लगा. वहीं इएमआरआइ ग्रीन का 40 करोड़ रुपये भी बकाया है. जिसके भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग से लगातार पत्राचार चल रहा है, लेकिन वह भी लंबित है.

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    108 Ambulance Service Strike: 108 ambulance service halted difficulties will increase operation of 500 ambulances stopped patients are contacting but not getting response
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur/Seraikella- Kharsawan: झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: एहतेशाम वकारिब बने जमशेदपुर के नए एसएसपी, मनोज स्वर्गियारी को मिली सरायकेला-खरसावां की कमान

    July 2, 2026

    RAILWAY NEWS: ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ के तहत RPF डोंगरगढ़ की बड़ी कार्रवाई, टाटा-इतवारी एक्सप्रेस में ₹1.56 लाख की चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

    July 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीपुल्स एकेडमी में कक्षा 9 एवं 11 के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, फ्रेशर्स वेलकम समारोह में झलकी प्रतिभा

    July 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सरयू राय का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को ‘जमशेदपुर बंद’, 2 को निकलेगा मशाल जुलूस

    July 1, 2026

    Patna Charlapalli Special Train :रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन के परिचालन में हुआ 31 जुलाई तक विस्तार

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group