Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»West Singhbhum Naxal Shutdown: नक्सली बंद का पश्चिमी सिंहभूम में दिखा असर, चाईबासा-रांची रूट पर नहीं चलीं बसें, बंद रहे ग्रामीण बाजार
    Breaking News

    West Singhbhum Naxal Shutdown: नक्सली बंद का पश्चिमी सिंहभूम में दिखा असर, चाईबासा-रांची रूट पर नहीं चलीं बसें, बंद रहे ग्रामीण बाजार

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chakradharpur.नक्सलियों की ओर से बुलाये गये झारखंड-बिहार बंद का खासा असर पश्चिम सिंहभूम में दिखा. ग्रामीण इलाकों के बाजार बंद रहे. हालांकि शहरों में असर नहीं दिखा. लंबी दूरी की बसों का परिचालन ठप रहा. चाईबासा व आसपास के क्षेत्र में मिलाजुला असर रहा. लंबी दूरी की बसों का परिचालन दिनभर ठप रहा. आसपास के क्षेत्रों में यात्री बसों का परिचालन सामान्य रहा. स्कूल, कॉलेज, पेट्रोल पंप, बाजार, दुकान के साथ निजी और प्राइवेट प्रतिष्ठान खुले रहे. चाईबासा से रांची जाने वाली यात्री बसें नहीं चलीं. मनोहरपुर बाजार की दुकानें और प्रतिष्ठान के ताले तक नहीं खुले. नक्सलियों ने पोस्टरबाजी भी की. सोमवार की मध्य रात्रि को नक्सलियों ने बंद को सफल बनाने के लिए मनोहरपुर में जगह-जगह बैनर व पोस्टर लगाए गए. नक्सलियों ने यहां मीनाबाजार चौक में बैनर व पोस्टर लगाया. माओवादियों द्वारा आहूत बंद का असर आनंदपुर प्रखंड क्षेत्र में असरदार रहा. मंगलवार सुबह से दुकान, प्रतिष्ठान बंद रहे तथा गाड़ियों का आवगमन बंद रहा. बंद के कारण बैंक ऑफ इंडिया व झारखंड ग्रामीण बैंक भी बंद रहा. बंद का असर साप्ताहिक हाट पर भी देखा गया. मनोहरपुर से ओडिसा जाने वाली मुख्य सड़क के रबंगदा गांव के समीप नक्सलियों ने यातायात बाधित करने की उद्देश्य से सड़क पर पेड़ काट कर गिरा दिया. सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों समेत बैंक आदि बंद रहे. आम दिनों की अपेक्षा सड़क पर दो पहिया और चार पहिया वाहन कम चले. मनोहरपुर से विभिन्न स्थानों पर जानेवाली बसों के पहिये नहीं हिले. जिससे यात्रियों को परेशानी हुई. हालांकि रेल परिचालन में बंद का कोई असर नहीं देखा गया, सभी ट्रेनें अपने शेड्यूल के तहत चलीं. ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों को अन्य गंतव्य तक जाने के लिए किसी प्रकार की गाड़ी नहीं मिलने का कारण उन्हें परेशानी उठानी पड़ी. बंदगांव प्रखंड में बंद का व्यापक असर देखने को मिला. सभी दुकान, होटल समेत ऑफिस ,कार्यालय बंद थे.बंद के कारण गाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से बाधित रहा. जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.बंद के कारण नकटी में लगने वला साप्ताहिक हाट भी प्रभावित हुआ.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    buses did not run on Chaibasa-Ranchi route Naxal Shutdown: Effect of Naxalite bandh visible in West Singhbhum rural market remained closed.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group