Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Administration: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के साथ की बैठक, कहा- निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें
    Breaking News

    Jamshedpur Administration: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के साथ की बैठक, कहा- निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार जमशेदपुर में सभी कोषांगों के वरीय एवं प्रभारी पदाधिकारी के साथ मंगलवार को समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक में विधानसभा निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर गठित विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय तथा निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कोषांगों के दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा क्रमवार कार्मिक कोषांग, सामग्री कोषांग, इवीएम कोषांग, वाहन कोषांग, निर्वाचन कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, व्यय-लेखा कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग, डाक मतपत्र एवं पीडब्ल्यूडी कोषांग, स्वीप कोषांग आदि की कार्ययोजना एवं अबतक के कृत कार्रवाई की समीक्षा की गयी. साथ ही मतदान केंद्रों में उपलब्ध न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं जैसे रैंप, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय की उपलब्धता तथा पहुंच मार्ग की स्थिति, व्हील चेयर आदि को लेकर संबंधित कोषांग से जानकारी ली गयी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने वाहन कोषांग के पदाधिकारी को निर्वाचन कार्य में इस्तेमाल होने वाले वाहनों का आकलन करते हुए वाहनों का अधिग्रहण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी तरह के वाहनों का अधिग्रहण वाहन कोषांग द्वारा ही किया जायेगा. निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा करते ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी. एमसीसी कोषांग को आदर्श आचार संहिता का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, स्वीप कोषांग को कैंपस एंबेसडर, आवासीय सोसाइटी, रेसिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन, स्कूल-कॉलेज के बच्चों के बीच चुनावी जागरुकता अभियान, विभिन्न वर्ग के मतदाताओं जैसे सीनियर सिटीजन, ट्रांसजेंडर, युवा, महिला आदि के साथ बैठक कर मतदान के लिए उनके दायित्वों से अवगत कराने, लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए वोटर अवेयरनेस ग्रुप को सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कराने, कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्र में स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने, विभिन्न माध्यम से अब्सेंटी वोटर्स के लिए पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान की सुविधा संबंधित प्रावधानों के व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला के सभी विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

    NEET Paper Leak: नीट पेपर की छपाई से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को देगा केंद्र
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    District Election Officer held a meeting with all the cells said- ensure 100 percent compliance with the guidelines of the Election Commission.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Paper Leak: नीट पेपर की छपाई से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को देगा केंद्र

    August 4, 2026

    Tata Project टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक बने सुकुमार हेब्बार, राम मंदिर और कर्तव्य भवन जैसी परियोजनाओं में किया था नेतृत्व

    August 4, 2026

    Gangster Encounter: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर पर उठे सवाल? रिश्तेदारों का आरोप, ‘फर्जी मुठभेड़’ कर मारा गया

    August 4, 2026
    Recent Post

    NEET Paper Leak: नीट पेपर की छपाई से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया का ब्योरा सुप्रीम कोर्ट को देगा केंद्र

    August 4, 2026

    Tata Project टाटा प्रोजेक्ट्स के नए प्रबंध निदेशक बने सुकुमार हेब्बार, राम मंदिर और कर्तव्य भवन जैसी परियोजनाओं में किया था नेतृत्व

    August 4, 2026

    Gangster Encounter: गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के एनकाउंटर पर उठे सवाल? रिश्तेदारों का आरोप, ‘फर्जी मुठभेड़’ कर मारा गया

    August 4, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस कंटेनर यार्ड में गोलीकांड के घायल आफताब की कोलकाता में मौत, लोगों का फूटा गुस्सा, घेरा थाना, सड़क जाम, विरोध प्रदर्शन

    August 4, 2026

    Share Bazar: नयी नीलामी प्रणाली की शुरुआत के बीच शेयर बाजार में मिला-जुला रुख, Sensex चढ़ा, मुनाफे में चल रहे टाटा स्टील के शेयर

    August 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group