Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को टिकट दिए जाने की चर्चा तेज होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने पुत्र को बहरागोड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ाने हेतु किया दावा, पूर्णिमा दास के मार्ग में अवरोध होने पर रघुवर प्रस्तावित करेंगे कुलवंत सिंह बंटी का नाम !
Breaking News

Jamshedpur: रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को टिकट दिए जाने की चर्चा तेज होने पर सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने पुत्र को बहरागोड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ाने हेतु किया दावा, पूर्णिमा दास के मार्ग में अवरोध होने पर रघुवर प्रस्तावित करेंगे कुलवंत सिंह बंटी का नाम !

News DeskBy News DeskOctober 19, 2024Updated:October 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Oplus_131072
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कौन रहेगा भाजपा प्रत्याशी? यह पूरे झारखंड प्रदेश में चर्चा एवं उत्सुकता का विषय बना हुआ है.

बीते विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी सरयू राय ने भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को परास्त किया था.

वर्तमान हालत में कयास लगाया जा रहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास,जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और अपने माथे पर लगे हार के दाग को मिटाना चाहेंगे.

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

ज्ञात हो कि रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से वर्ष 1995 से 2014 तक लगातार भाजपा के टिकट पर विधायक चुने जाते रहे थे.

सूत्रों की माने तो बीजेपी आला कमान ने पूर्व मुख्यमंत्री सह उड़ीसा के वर्तमान राज्यपाल रघुवर दास को खुद चुनाव न लड़ने की सलाह दी है.भाजपा के जानकारों का मानना है कि अब रघुवर दास अब इस विधानसभा सीट से अपने पतोहु (बहु)पूर्णिमा दास को चुनाव लड़ना चाह रहे है.

भाजपा आलाकमान को झारखंड विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण में प्रतिदिन नए-नए समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण चुनाव की घोषणा के 48 घंटा के ज्यादा समय गुजरने के बावजूद अब तक भाजपा प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं कर पाई है.
रघुवर दास अपनी बहू पूर्णिमा दास को टिकट दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास कर रहे है वहीं दूसरी ओर रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास को टिकट दिए जाने की चर्चा तेज होने पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो अपने पुत्र को बहरागोड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ाने की मांग भाजपा आलाकमान के समक्ष कर बैठे हैं.जिससे रघुवर दास और पूर्णिमा दास की राह कठिन हो गई है.

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

विद्युत वरण महतो के पुत्रमोह के कारण उत्पन्न माहौल में अब चर्चा का विषय यह है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में यदि पूर्णिमा दास नहीं तो फिर कौन होगा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी?

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने बहु पूर्णिमा दास को टिकट ना दिला पाने की स्थिति में अपने सबसे भरोसेमंद एवं करीबी माने जाने वाले कुलवंत सिंह बंटी को टिकट दिलवा दे, इसकी संभावना प्रबल है.
रघुवर के करीबी माने जाने वाले कुलवंत सिंह बंटी की पकड़ पार्टी के प्रदेश से लेकर केंद्रीय स्तर के नेताओं के बीच है. सिख समाज भी भाजपा पर लगातार यह दबाव बना रही है कि झारखंड में सिख समाज से भाजपा से जुड़े राजनीतिज्ञों को भी टिकट दिया जाए, ऐसे में कुलवंत सिंह बंटी को टिकट दिए जाने से भाजपा एक तीर से कई निशान साध सकती है.
भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी तकरीबन 25 वर्षों से लगातार भाजपा के सच्चे सिपाही के रूप में तन-मन-धन से जुड़े हुए हैं.रघुवर दास के करीबी होने के कारण उन्हें रघुवर दास के मुख्यमंत्रित्व काल में खादी बोर्ड का सदस्य भी बनाया गया था.
हालांकि  इस विधानसभा सीट से रामबाबू तिवारी, गुंजन यादव, अमरप्रीत सिंह काले भी दावेदार बताए जा रहे हैं.
.
हालांकि इतना तय है कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के पूर्व रघुवर दास कि बिना सहमति लिए कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा.

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026
Recent Post

Jamshedpur police: टेल्को में बनेगा स्मार्ट थाना भवन, 5.44 करोड़ रुपये का किया गया प्रावधान

October 25, 2026

Jharkhand Police: ASI को खंभे से बांधकर पीटा, नशे में धुत होकर हंगामा करने का आरोप, 59 ग्रामीणों के खिलाफ FIR दर्ज

October 25, 2026

CKP Rail Division में शराब पीकर ड्यूटी करने वाले रेलकर्मियों की होगी जांच; पकड़े गए तो कार्रवाई, 6 नवंबर तक चलेगा स्पेशल

October 25, 2026

Ranchi Airport: आज से रांची एयरपोर्ट से बदल गया फ्लाइट शेड्यूल, मुंबई-भुवनेश्वर के लिए नई उड़ानें; हैदराबाद की कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी

October 25, 2026

Jharkhand Crime: राजस्व उप निरीक्षक की उसके घर में हत्या, हमलावर DVR भी साथ ले गये

October 25, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group