Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 21 सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, बन्ना को जमशेदपुर पश्चिमी, अजय कुमार को पूर्वी से बनाया उम्मीदवार, पढ़ें कहां कौन बना प्रत्याशी?
Breaking News

Jharkhand Congress: कांग्रेस ने 21 सीटों पर घोषित किये प्रत्याशी, बन्ना को जमशेदपुर पश्चिमी, अजय कुमार को पूर्वी से बनाया उम्मीदवार, पढ़ें कहां कौन बना प्रत्याशी?

News DeskBy News DeskOctober 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. कांग्रेस ने सोमवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम हैं.

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह सूची जारी की गई. उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है. भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. कुमार जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू पर फिर से भरोसा जताया है.

राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को उनके वर्तमान क्षेत्र जामताड़ा से फिर से मैदान में उतारा गया है, जबकि कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को महगामा से एक फिर उम्मीदवार बनाया गया है. वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं.

कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच ये उम्मीदवार घोषित किए हैं. कांग्रेस ने सोमवार रात कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा.

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने गत शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे.

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस घोषणा पर नाराजगी जताते हुए रविवार को कहा था कि 12 से कम सीट उसे स्वीकार्य नहीं होंगी और अगर अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी वह ‘इंडिया’ गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा.

झामुमो, कांग्रेस और राजद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) शामिल हैं. झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.
विधानसभा सीट प्रत्याशी
हटिया…….अजय नाथ शाहदेव
जरमुंडी—–बादल पत्रलेख
जामताड़ा—–डॉ इरफान अंसारी
पौड़याहाट—–प्रदीप यादव
महगामा—–दीपिका पांडेय सिंह
बड़कागांव—–अंबा प्रसाद साहू
रामगढ़— ममता देवी
मांडू—जय प्रकाश भाई पटेल
हजारीबाग—मुन्ना सिंह
बेरमो—–जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह
झरिया—–पूर्णिमा नीरज सिंह
बाघमारा- जलेश्वर महतो
जमशेदपुर पश्चिम—–बन्ना गुप्ता
जमशेदपुर, पूर्वी—–डॉ अजय कुमार
जगन्नाथपुर—–सोना राम सिंकू
खिजरी—–राजेश कच्छप
मांडर—–शिल्पी नेहा तिर्की
सिमडेगा—–भूषण बाड़ा
कोलेबिरा—–नमन विक्सल कोंगाड़ी
लोहरदगा—–रामेश्वर उरांव
मनिका—–रामचंद्र सिंह

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

कुमार मनीष,9852225588

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026
Recent Post

JHARKHAND RAILWAY NEWS: धनबाद से पटना के लिए 12 नवंबर को चलेगी एक ट्रिप अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 20 नवंबर को होगी सरयू राय की रामार्चा पूजा, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

November 11, 2026

RAILWAY NEWS: दीपावली-छठ पर रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए SECR का बड़ा इंतजाम, 24 घंटे निगरानी को डिजिटल वार रूम

November 11, 2026

CHANDIL NEWS: दीपावली मिलन समारोह में मारवाड़ी घूमर पर जमकर थिरकीं महिलाएं, भजनों और बॉलीवुड गीतों ने बांधा समां

November 11, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टीएमएच में मरीजों और परिजनों को मिलेगी मुफ्त ‘सेवा सवारी’, चार नई सुविधाओं की शुरुआत

November 11, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group