Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Politics;: राजद ने लालू के लिए मांगा भारत रत्न तो जदयू बोला, मैं RJD से आग्रह करूंगा कि देश के सर्वोच्च सम्मान का अपमान न करे, पढ़ें विभिन्न दलों के नेताओं ने क्या कहा?
    Bihar

    Bihar Politics;: राजद ने लालू के लिए मांगा भारत रत्न तो जदयू बोला, मैं RJD से आग्रह करूंगा कि देश के सर्वोच्च सम्मान का अपमान न करे, पढ़ें विभिन्न दलों के नेताओं ने क्या कहा?

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर लगाए गए एक पोस्टर पर बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री के दागदार रिकॉर्ड को उठाया. राजद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी ने इस पोस्टर को राजधानी पटना में पार्टी के बीरचंद पटेल मार्ग कार्यालय के करीब लगाया है.

    पोस्टर पर लिखा गया है, “सामाजिक न्याय के नेता और बिहार की आवाज़ लालू प्रसाद को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए. राजद के एससी/एसटी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी द्वारा लगाए गए पोस्टर पर राजद सुप्रीमो की तस्वीर के साथ “मसीहा, हमारे भगवान” भी लिखा गया है.
    एनडीए के नेताओं ने कसा तंज

    सत्तारूढ़ जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, “अगर होली का त्योहार नजदीक होता तो मैं इसे मजाक समझता। लेकिन चूंकि राजद ने गंभीरता से इसकी मांग की है, इसलिए मैं उनसे आग्रह करूंगा कि वे भारत रत्न का अपमान न करें. जनता दल (यू) के राज्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने और तीखा प्रहार करते हुए कहा, “लालू जी को भारत रत्न क्यों मिलना चाहिए? भ्रष्टाचार, जातिवाद, वंशवाद की राजनीति और अपराधियों को संरक्षण देने के उनके मानदंड के कारण कोई भी रत्न शर्मा जाए. प्रसाद चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता हैं और फिलहाल जमानत पर हैं. मामलों में दोषसिद्धि के कारण उन्हें चुनाव लड़ने से भी अयोग्य घोषित किया गया है. उपमुख्यमंत्री और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा, “लालू प्रसाद को उनके वित्तीय अपराधों के लिए लूट रत्न की उपाधि दी जाए दी जानी चाहिए.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    महागठबंधन नेताओं ने क्या कहा?

    इस बीच राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा, “बिहार में किसी भी रिक्शा चालक या मजदूर से बात करें. वह आपको बताएगा कि लालू जी ने ही उन्हें आवाज दी है. बिहार के सभी ओबीसी और दलित नेता, चाहे वे किसी भी पार्टी के हों, अपने राजनीतिक भाग्य का श्रेय हमारे नेता द्वारा लाई गई सामाजिक क्रांति को देते हैं. राजद की गठबंधन सहयोगी कांग्रेस ने इस पर सधी हुई प्रतिक्रिया दी. राज्य कांग्रेस मीडिया सेल के प्रभारी राजेश राठौर ने कहा, “हर पार्टी अपने नेता के बारे में ऐसी भावना रखती है. इसमें कुछ भी असामान्य नहीं है। इसके अलावा, हम इस तथ्य से इनकार नहीं कर सकते कि बिहार के सभी नेताओं में लालू का सबसे बड़ा समर्थन आधार है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    नीतीश के लिए भी लगाया गया था पोस्टर

    लगभग एक महीने पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए सर्वोच्च नागरिक सम्मान की मांग को लेकर एक पोस्टर जनता दल(यू) कार्यालय के बाहर लगाया गया था. राजग के एक अन्य सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान के लिए भारत रत्न की मांग की है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Politics;: When RJD asked for Bharat Ratna for Lalu I will request RJD not to insult the highest honor of the country JDU said read what the leaders of different parties said?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group