Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»LPG Price Hike: महंगी हो गयी गैस, कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 62 रुपये बढ़ गये, एटीएफ की कीमत में भी तीन प्रतिशत की वृद्धि
Headlines

LPG Price Hike: महंगी हो गयी गैस, कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत 62 रुपये बढ़ गये, एटीएफ की कीमत में भी तीन प्रतिशत की वृद्धि

News DeskBy News DeskNovember 1, 2024Updated:November 1, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों के रुझान के अनुरूप विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि की गई. वहीं होटल तथा रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी (19 किलोग्राम) सिलेंडर की कीमत 62 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दी गई. सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत 2,941.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 90,538.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई.

यह वृद्धि दो दौर की कटौती के बाद की गई है, जिससे दरें इस साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थीं. एटीएफ की कीमत में एक अक्टूबर को 6.3 प्रतिशत (5,883 रुपये प्रति किलोलीटर) की और एक सितंबर को 4,495.5 रुपये प्रति किलोलीटर या 4.58 प्रतिशत की कटौती की गई थी. मुंबई में एटीएफ की कीमत शुक्रवार को 81,866.13 रुपये प्रति किलोलीटर से बढ़कर 84,642.91 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई. तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 62 रुपये बढ़ाकर 1,802 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर कर दी.

यह वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में लगातार चौथी मासिक वृद्धि है। एक अक्टूबर को 48.5 रुपये की बढ़ोतरी से इसकी कीमत 1,740 रुपये हो गई थी. इससे पहले कीमत में एक अगस्त को 6.5 रुपये प्रति सिलेंडर और एक सितंबर को 39 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी. चार बार की बढ़ोतरी के बाद चार महीने में कीमतों में कटौती की गई है.

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

घरेलू उपयोग में आने वाली रसोई गैस की कीमत स्थिर

मुंबई में अब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए 1,754.50 रुपये, कोलकाता में 1,911.50 रुपये और चेन्नई में 1,964.50 रुपये है. हालांकि, घरेलू उपयोग में आने वाली रसोई गैस की कीमत 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए 803 रुपये पर अपरिवर्तित बनी हुई है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. मार्च के मध्य में कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई थी. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 87.62 रुपये प्रति लीटर है.

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026
Recent Post

Jamshedpur: श्री श्री जी टाउन सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, बिस्टुपुर के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न

October 17, 2026

Jharkhand: ईडी ने कोयला चोरी मामले में की बड़ी कार्रवाई, अनूप माझी की होटल, रिसॉर्ट समेत 136 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

October 17, 2026

सिपाही बहाली को लेकर HighCourt JSSC से 6 हफ्ते में मांगा जवाब, 9 दिसंबर को अगली सुनवाई

October 17, 2026

Jamshedpur: डांडिया नाइट पर सरयू राय का बोले- धार्मिक उत्सव को तमाशा मत बनाइए, सामाजिक सद्भाव पर आयोजक और प्रशासन को दी नसीहत

October 17, 2026

Jamshedpur: दुर्गापूजा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का जांच अभियान तेज, होटल आहार, गोल्डी और हल्दीराम समेत 10 होटलों से लिए गए सैंपल, केनेलाइट में मिला एक्सपायर्ड चिकन-मटन

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group