Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»CM Hemant Soren: खूंटी में बोले सीएम हेमंत सोरेन, असम में ‘मिटाई जा रही’ झारखंड की जनजातियों की पहचान
    Elections

    CM Hemant Soren: खूंटी में बोले सीएम हेमंत सोरेन, असम में ‘मिटाई जा रही’ झारखंड की जनजातियों की पहचान

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    khunti . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को असम के अपने समकक्ष हिमंत विश्व शर्मा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर राज्य में झारखंड की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न देकर उनकी पहचान मिटाई जा रही है. सोरेन ने खूंटी जिले के तपकारा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड से संबंध रखने वाले लोग बड़ी संख्या में असम के चाय बागानों में रहते हैं लेकिन उनकी स्थिति अच्छी नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया, ‘असम के मुख्यमंत्री यहां के आदिवासियों के शुभचिंतक होने का दिखावा करते हैं. लेकिन उन्होंने पूर्वोत्तर राज्य में झारखंड की जनजातियों को अनुसूचित जनजाति का दर्जा न देकर उनकी पहचान मिटा दी है.’ मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर समाज को धर्म और अगड़े-पिछड़े के नाम पर बांटने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ‘राज्य सरकार को विकास कार्य करने से रोकने की भाजपा की साजिश’ के कारण झारखंड में चुनाव निर्धारित समय से एक महीने पहले घोषित कर दिया गया. सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार ने अपने पहले दो वर्षों में कोविड महामारी से निपटने के लिए संघर्ष किया. उन्होंने कहा, ‘जब स्थिति सामान्य होने लगी तो विपक्ष ने एक के बाद एक साजिश रची. जब वे असफल हुए तो आखिरकार उन्होंने मुझे सलाखों के पीछे डाल दिया.’

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    CM Hemant Soren: CM Hemant Soren said in Khunti the identity of the tribes of Jharkhand is being 'erased' in Assam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026
    Recent Post

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group