Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Elections»Kalpna Soren : सिल्ली की जनसभा में कल्पना का भाजपा पर आरोप, ‘डबल इंजन’ सरकार ने हजारों स्कूल बंद कर दिए और गरीबों के राशन कार्ड रद्द कर दिए
    Elections

    Kalpna Soren : सिल्ली की जनसभा में कल्पना का भाजपा पर आरोप, ‘डबल इंजन’ सरकार ने हजारों स्कूल बंद कर दिए और गरीबों के राशन कार्ड रद्द कर दिए

    News DeskBy News DeskNovember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली ‘डबल इंजन’ सरकार ने राज्य को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे धकेल दिया. उन्होंने दावा किया कि झारखंड में पिछली भाजपा सरकार के दौरान हजारों स्कूल बंद कर दिए गए और गरीबों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना रांची के सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित कर रही थीं.

    उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, भाजपा की पिछली डबल इंजन सरकार ने झारखंड को आगे बढ़ाने के बजाय पीछे धकेल दिया. हजारों स्कूल बंद कर दिए गए और राशन कार्ड रद्द कर दिए गए.

    झामुमो सरकार की गिनायीं उपलब्धियां

    कल्पना ने कहा कि मौजूदा झामुमो सरकार ने गरीबों को 20 लाख ग्रीन राशन कार्ड मुहैया कराए. उन्होंने कहा, गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों की ही तरह शिक्षा मुहैया कराने के लिए राज्य में ‘सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस’ की शुरुआत की गई. कल्पना ने कहा कि झारखंड में करीब 40 लाख लोग पेंशन का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा, पिछले दो वर्षों में झारखंड में करीब 27 लाख लोगों को पेंशन योजना में शामिल किया गया और उन्हें सरकारी खजाने से 1,000 रुपये पेंशन दी जा रही है. कल्पना ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के अधिकारों और पहचान के लिए लड़ रहे हैं.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    भाजपा पर राज्य के संसाधन लूटने का आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने झारखंड को लूटा और प्रदेश के संसाधनों को पार्टी शासित दूसरे राज्यों में भेज दिया. कल्पना ने कहा, “पांच वर्ष तक भाजपा ने हमारे अधिकारों पर हमला किया, हमारे सपनों को नजरअंदाज किया और हमारे राज्य की संभावनाओं को धूमिल किया. उन्होंने कहा कि झारखंड के लोग अब सतर्क हैं और वे इस बार किसी झूठे वादे के झांसे में नहीं आएंगे.

    निशाने पर आजसू भी, यहां से सुदेश महतो उम्मीदवार

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    राज्य में भाजपा की सहयोगी आजसू (ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन) पार्टी पर निशाना साधते हुए कल्पना ने आरोप लगाया कि पार्टी ने सिल्ली निर्वाचन क्षेत्र को विकास से दूर रखा.आजसू पार्टी का सिल्ली निर्वाचन क्षेत्र पर कब्जा है. कल्पना सोरेन ने आरोप लगाया कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के अधिकार और सम्मान को छीन लिया गया और उन्हें केवल चुनाव जीतने के साधन के रूप में इस्तेमाल किया गया. झामुमो ने सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से आजसू पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो के खिलाफ अमित महतो को मैदान में उतारा है. झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए 13 व 20 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'double engine' government has closed thousands of schools and cancelled ration cards of poor people. Kalpna Soren: Kalpna accuses BJP at Silli public meeting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group